विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

परीक्षा हॉल में थमीं सांसें : मुरैना में 10वीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Published: Tue, 24 Feb 2026 03:54 PM (IST)

मुरैना के बानमोर में 10वीं की बोर्ड परीक्षा दे रही एक छात्रा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तेज हिचकियां ...और पढ़ें

छात्रा की मौत (प्रतीकात्मक चित्र)

छात्रा की मौत (प्रतीकात्मक चित्र)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा के दौरान एक छात्रा को दिल का दौरा पड़ा और इलाज के लिए ग्वालियर ले जाए जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि उड़नदस्ता टीम ने छात्रा को नकल के नाम पर अचानक टोका, जिससे सकपकाई छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। इस पूरे मामले में शिक्षा विभाग से लेकर जिला प्रशासन व पुलिस चुप्पी साधे बैठे हैं। इधर ग्वालियर में पोस्टमार्टम के बाद छात्रा के शव को उसके परिजन को सौंप दिया गया।

फ्लाइंग स्क्वाड के टोकने पर लगा सदमा

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा पं. नेहरू कॉलेज बानमोर के भाग-2 परीक्षा केंद्र पर संपन्न कराई जा रही थी। परीक्षा में हाईस्कूल की छात्रा वर्षा (16 साल) पुत्री देवेंद्र कुशवाह निवासी जखारा, ग्वालियर भी नियमित परीक्षार्थी के रूप में पेपर देने परीक्षा केंद्र की तीसरी मंजिल पर मौजूद थी। पूर्वाह्न 11 बजे के बाद तहसीलदार की फ्लाइंग परीक्षा चेक करने पहुंची। उड़नदस्ता ने छात्रा से नकल को लेकर कुछ कहा तो वर्षा को सदमा लगा और वह मौके पर बेहोश हो गई।

रास्ते में तोड़ा दम, पुलिस करेगी जांच

परीक्षार्थी छात्रा को लेकर उसके भाई सतीश व अंकुश कुशवाह बानमोर से ग्वालियर जेएएच लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ग्वालियर के थाने में मर्ग का प्रकरण दर्ज हुआ है, उसकी केस डायरी बानमोर थाने आने के बाद स्थानीय पुलिस घटनाक्रम की जांच करेगी।