विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवपुरी में नाबालिग हिंदू लड़की के साथ लॉज में मिला शादीशुदा मुस्लिम युवक, भीड़ चप्पलों से पीटते हुए ले गई थाने

Published: Sun, 12 Jul 2026 09:26 PM (IST)

पत्नी बोली- मतांतरण कराना चाहता है पति, कई हिंदू लड़कियों को फंसा रखा है। तीन लड़कियों का पिता है आरोपित ...और पढ़ें

लोगों ने युवक को पीटा और थाने लेकर पहुंचे। (वीडियो ग्रैब)

लोगों ने युवक को पीटा और थाने लेकर पहुंचे। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. कई दिनों से लॉज में किशोरी के साथ रुका था आरोपित।

  2. पत्नी बोली- छह-सात और हिंदू लड़कियों को फांस रखा है।

  3. आदतन अपराधी है आरोपित, उस पर 8 प्रकरण पहले से दर्ज।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के माधव चौक चौराहे पर स्थित शिवपुरी लॉज में नाबालिग हिंदू लड़की के साथ ठहरे शादीशुदा मुस्लिम युवक को रविवार को लोगों ने पकड़ लिया। चप्पलों से पीटते हुए कोतवाली ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

कई दिन से ठहरा था लॉज में

आरोपित 25 वर्षीय अकरम शाह पिछले कई दिनों से लॉज में लड़की के साथ रुका हुआ था। इससे पहले भी वह इस लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था। लड़की की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मां का आरोप है कि पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने से उसके हौसले बुलंद हो गए। अकरम तीन बेटियों का पिता है।

पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

अकरम शाह की पत्नी निशा बानो का कहना है, वह पिछले दो साल से नाबालिग हिंदू लड़की को साथ रखे हुए है। एक महीने के लिए राजस्थान भी ले गया था। वह मारपीट भी करता है। उसने भी मामले में सतनवाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन बहला-फुसलाकर राजीनामा करवा लिया।

निशा का आरोप है कि अकरम कहता है कि वह कई हिंदू लड़कियों का मतांतरण कराएगा। वह छह-सात अन्य हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाए हुए है। उनसे दुष्कर्म करता है। सास रुखसाना बानो बेटे को सपोर्ट करती है। कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे का कहना है कि आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर: RPF में SI की नौकरी का झांसा देकर भाई-बहन से 14 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र से खुली पोल

आदतन अपराधी है आरोपित

आरोपित अकरम शाह सतनवाड़ा में नरवर तिराहा निवासी अनवर शाह का पुत्र है। उस पर पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी आधार पर शिवपुरी के कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई शुरू की है। आरोपित के आपराधिक रिकार्ड के आधार पर कलेक्टर ने माना कि अकरम का कृत्य प्रथम दृष्टया आदतन अपराधी की श्रेणी में आता है और उसकी उपस्थिति से लोक व्यवस्था बनाए रखना कठिन हो गया है।