विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कूनो में फिर गूंजी चीतों की किलकारी, भारत में जन्मी KJP21 ने दिया पांच शावकों को जन्म; देश में अब 60 चीते

Published: Mon, 05 Oct 2026 02:42 PM (IST)Updated: Mon, 05 Oct 2026 03:09 PM (IST)

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत में चीतों की ...और पढ़ें

कूनो में नवजात चीता शावक। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

कूनो में नवजात चीता शावक। (सौजन्य- इंटरनेट मीडिया)

HighLights

  1. कुल 60 चीतों में से 41 चीते भारत में ही जन्म हैं, चीता प्रोजेक्ट को मिला बल।

  2. मुखी और केजीपी 12 के बाद भारत में जन्मी तीसरी चीता है केजीपी 21, जो मां बनी है।

  3. नए शावकों के जन्म के साथ कूनाे में बोत्सवाना की नई जेनेटिक लाइन शुरू हुई।

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से प्रोजेक्ट चीता को लेकर एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सोमवार को यहां मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया। इसके साथ ही देश में अब चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है, जिनमें 41 चीते भारत की धरती पर जन्मे हैं।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंटरनेट मीडिया 'एक्स' पर नवजात शावकों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर इस उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक और खुशी का पल बताया।

भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता ने बढ़ाया कुनबा

केंद्रीय मंत्री यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक व आल्हादित कर देने वाला पल! भारत में जन्मी 32 माह की चीता KJP21 ने आज (सोमवार) को कूनो नेशनल पार्क में पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। वह भारत में जन्म लेने वाली तीसरी ऐसी मादा चीता है, जिसने यहां शावकों को जन्म दिया है। इससे पहले मुखी और KGP12 भी भारत में शावकों को जन्म दे चुकी हैं।

वन्यजीव संरक्षण के लिहाज से इसे प्रोजेक्ट चीता के लिए अहम पड़ाव माना जा रहा है, क्योंकि इससे देश में चीतों की अगली पीढ़ी तैयार होने की प्रक्रिया और मजबूत हो रही है।

 

बोत्सवाना की नई जेनेटिक लाइन की शुरुआत

इन पांच शावकों के जन्म की एक और खासियत है। इनके पिता बोत्सवाना से भारत लाए गए नर चीता हैं। ऐसे में इन शावकों के साथ भारत में बोत्सवाना की जेनेटिक लाइन की भी शुरुआत हुई है। इससे देश में विकसित हो रहे चीता कुनबे में नई आनुवंशिक विविधता जुड़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- कूनो से दो चीतों की विदाई से पहले बढ़ सकता है कुनबा, जल्द नए शावकों की किलकारी की उम्मीद

भारत में जन्मे चीतों का आंकड़ा 40 के पार

पांच नए शावकों के जन्म के बाद अब भारत में चीतों की कुल संख्या अब 60 हो गई है। खास बात यह है कि इनमें 41 चीते भारत में जन्मे हैं। कूनो में लगातार हो रहे प्रजनन को प्रोजेक्ट चीता की बड़ी उपलब्धियों में गिना जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, फील्ड स्टाफ, प्रबंधन टीम और अन्य कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत की धरती पर जन्मी चीतों की यह नई पीढ़ी देश में चीता पुनर्स्थापना की कहानी में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ रही है।