विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior News: खासगी बाजार की धागा फैक्ट्री में भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट होने से दो फायरकर्मी घायल

Published: Thu, 10 Apr 2025 07:54 AM (IST)

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में खासगी इलाके में स्थित एक इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। यह चार ...और पढ़ें

ग्वालियर में एक इमारत में लगी आग (फोटो सोर्स- एएनआई)
ग्वालियर में एक इमारत में लगी आग (फोटो सोर्स- एएनआई)

HighLights

  1. ग्वालियर में एक इमारत में लगी आग
  2. धागा फैक्ट्री से उठी आग की लपटें
  3. फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ग्वालियर के खासगी बाजार इलाके में एक चार मंजिला इमारत में आ लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भयावह थी कि पूरी बिल्डिंग में आग की लपटें फैल गई और कुछ सिलेंडर भी ब्लास्ट हुए हैं।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

जनकगंज थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह ने बताया, हमें एक मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। ये चार मंजिला इमारत है और नीचे धागा फैक्ट्री संचालित हो रही थी।

उन्होंने बताया कि आग धागा फैक्ट्री से ही शुरू हुई, जो धीरे-धीरे पूरे इमारत में फैल गई। हालांकि, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है।

सिलेंडर ब्लास्ट में घायल हुए फायरकर्मी

उन्होंने बताया कि इस इमारत में सात फ्लैट हैं। सभी फ्लैट से जितने सिलेंडर निकाले जा सकते थे, निकाल लिए गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में दो फायरकर्मी घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया, इमारत में सात फ्लैट हैं और आग लगने की घटना के बाद फायर ब्रिगेड ने जितना हो सकता था उतने सिलेंडर निकाल लिए, लेकिन कुछ सिलेंडर रह गए जिसमें विस्फोट हुआ और इस वजह से दो फायरकर्मी घायल हो गए।

MP News: बच्ची के सिर और रीढ़ से चिपका था अजीब सा हाथ, एम्स भोपाल ने सर्जरी कर हटाया