विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्वालियर में बहू ने किया जीना मुश्किल, सास को पीटा, पति के पीछे लगाए गुंडे; बोली- घर नहीं छोड़ा तो जान से मार दूंगी

Published: Sat, 05 Apr 2025 06:10 PM (IST)

ग्वालियर के शिंदे की छावनी में रहने वाली सरला बत्रा ने बहू नीलिका पर मारपीट और प्रताड़ना के गंभीर आरोप ...और पढ़ें

ग्वालियर में बहू की बर्बरता से घायल वृद्धा और उसका बेटा, इंसाफ की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे ।
ग्वालियर में बहू की बर्बरता से घायल वृद्धा और उसका बेटा, इंसाफ की गुहार लगाने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे ।

HighLights

  1. बहू ने सास को बाल पकड़कर घसीटा, जमीन पर पटका
  2. पति पर बहू ने अपने पिता-भाई और गुंडों से करवाया हमला
  3. वृद्धाश्रम भेजने का दबाव, नहीं मानने पर दी जान से मारने की धमकी

जेएनएन, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के शिंदे की छावनी इलाके में एक बेरहम बहू ने अपनी सास और पति का जीना दूभर कर दिया है। बहू पर आरोप है कि उसने अपनी सास को बाल पकड़कर घसीटा। जमीन पर पटककर लात-घूंसे मारे। इतना ही नहीं अपने पति को पिता और भाई और इनके साथ आए गुंडों से पिटवाया।

गनीमत रही कि आसपास रहने वाले लोगों ने बीच-बचाव किया। इन लोगों के चंगुल से वृद्धा और उसके बेटे को बचा लिया। पीड़िता वृद्धा का कहना है कि उनकी बहू वृद्धाश्रम भेजने पर उतारू है, इसलिए वह बेटे पर दबाव बनाती है।

बेटे ने इनकार किया, तो उसे भी प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अब वह और उसके परिवार वाले मारपीट भी करने लगे हैं। इसके चलते घर तक छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। पीड़ित मां-बेटे अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।

वृद्धा ने लगाए बहू पर गंभीर आरोप

शिंदे की छावनी स्थित आदर्श कॉलोनी में रहने वालीं 70 वर्षीय सरला बत्रा ने बताया कि वह अपने बेटे विशाल, बहू नीलिका और इनके बच्चों के साथ रहती हैं। पिछले करीब एक साल से बहू नीलिका उन्हें वृद्धाश्रम भेजने के लिए लगातार बेटे विशाल पर दबाव बना रही है।

बीते रोज उसने इसी बात पर झगड़ा शुरू किया। अपने पिता सुरेंद्र कोहली, बेटे नानक कोहली को बुला लिया। यह लोग चार गुंडे अपने साथ लेकर आए थे। घर के पोर्च में बेटा विशाल था। पहली मंजिल से बहू नीलिका गालियां दे रही थी।

इसी दौरान सुरेंद्र कोहली, नानक कोहली गुंडों के साथ घर में घुस आए। बेटे की मारपीट शुरू कर दी। वह बचाने आई तो बहू नीलिका ऊपर से उतरकर आई। उसने बाल पकड़कर जमीन पर पटका। इसके बाद तो लात-घूंसें बरसाना शुरू कर दिए। उनकी आंख में घूंसे मारे। बेटे को उसके परिवार वाले गुंडों के साथ मिलकर घसीटते हुए बाहर ले गए। यहां सड़क पर पटककर पीटा। वह बाहर गई, तो यहां दोबारा उनकी बहू ने हमला कर दिया। उसी समय पड़ोसी मदद के लिए आए।

घर छोड़ जा, नहीं तो बेटे और तुझे मार डालूंगी

सरला ने बताया कि उनकी बहू कहती है कि घर छोड़ जा। घर नहीं छोड़ा तो तुझे और तेरे बेटे को जान से मार डालूंगी। उसने यह तक धमकी दी कि उसकी सुपारी दे दी है।

सरला ने बताया कि ऐसे मामले में भी इंदरगंज पुलिस ने लापरवाही बरती है। पहले दिन मां-बेटे शिकायत लेकर पहुंचे तो एफआइआर की जगह, एनसीआर काटकर चलता कर दिया गया। अगले दिन एफआइआर की गई। सरला ने कहा कि मेरे आरोप एफआइआर में नहीं लिखे गए। आरोपियों ने राजनीतिक रसूखदारों से सिफारिश कराई थी।

यह भी पढ़ें: एमपी के सीहोर में बड़ा हादसा, शिवराज सिंह चौहान के काफिले का वाहन पलटा; तीन पुलिसकर्मी घायल