छात्राओं ने लगाया शिक्षकों पर यौन उत्पीड़न का आरोप
By Edited By: Published: Sat, 23 Aug 2014 01:43 AM (IST)Updated: Sat, 23 Aug 2014 01:15 AM (IST)
ग्वालियर([ब्यूरो)]। पड़ाव स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। कम्प्यूटर साइंस की छात्राओं ने अतिथि शिक्षक विनोद रायपुरिया व साहिब सिंह पर आरोप लगाते हुए प्राचार्य प्रो. सुरेन्द्र शर्मा और पड़ाव थाना पुलिस को आवेदन दिया है। प्राचार्य ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित करते हुए दोनों टीचरों को हटा दिया है। पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। उन्होंने प्राचार्य पर टीचरों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें