इंदौर-उज्जैन हाईवे पर दो गायों की कुचलने से मौत होने पर भड़के ग्रामीण, बस को फूंका
इंदौर-उज्जैन हाईवे पर दो गायों की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्ला ट्रैवल्स की यात्री बस में आग लगा दी, जिससे बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
HighLights
इंदौर-उज्जैन हाईवे पर दो गायों की कुचलने से मौत।
आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्ला ट्रैवल्स की बस में आग लगाई।
तेज रफ्तार वाहनों से लगातार हादसों पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
डिजिटल डेस्क, उज्जैन। इंदौर-उज्जैन हाईवे पर सोमवार को दो गायों की कुचले जाने से मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्ला ट्रैवल्स की यात्री बस में आग लगा दी, बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार हो रहे हादसों पर नाराजगी जताई।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
प्रशासन से मवेशियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: इंदौर में ऑनर किलिंग, हींग व्यापारी की 25 वर्षीय बेटी की हत्या
