विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सागर में शादी से पहले लड़की के घर से भागने पर बवाल, आरोपी प्रेमी ग्वालियर से गिरफ्तार

Published: Sun, 20 Apr 2025 04:44 PM (IST)

मध्य प्रदेश के सागर जिले के साधौना गांव से लड़की को शादी से एक दिन पहले भगा कर ले जाने ...और पढ़ें

सागर में शादी से पहले लड़की के घर से भागने पर बवाल।
सागर में शादी से पहले लड़की के घर से भागने पर बवाल।

जेएनएन, सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के साधौना में कल एक दो समुदायों के बीच तनाव देखने को मिला। यहां पर एक शादी से पहले एक युवक लड़की को अपने साथ लेकर चला गया। इसके बाद लड़की के स्वजनों ने लड़के के गांव में हंगामा किया।

अब खबर है कि सानौधा से भागे युवक- युवती को ग्वालियर पुलिस ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया है। गिरफ्तार यु्वक एक हिंदू लड़की को लेकर भागा था। लड़की की रविवार को शादी होने वाली थी।

गांव में दिखा तनाव का माहौल

इस घटना के बाद लड़के के गांव में तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं भी हुईं। इसके बाद यहां पुलिस बल तैनात है। अभी तक की जानकारी के अनुसार सागर एसपी विकास शाहवाल को लड़का-लड़की के ग्वालियर भागने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने ग्वालियर एसएसपी से मदद मांगी थी, जिसके बाद पुलिस अलर्ट थी।

दोनों जब एक साथ शनिवार को जैसे ही ट्रेन से उतरे पड़ाव थाना पुलिस ने उनको पकड़ लिया है। प्रेमी जोड़ा पकड़े जाने की सूचना सागर पुलिस को दे दी है। पड़ाव थाना प्रभारी आलोम परिहार ने बताया कि पुलिस कप्तान को सूचना मिली थी कि सागर से भागे युवक-युवती भोपाल के रास्ते ट्रेन से ग्वालियर आने वाले हैं।

पहले से स्टेशन पर तैनात रही पुलिस

जैसे की पुलिस को लड़की और लड़के के ट्रेन में होने की खबर मिली, पुलिस की एक टीम स्टेशन पर तैनात कर दी गई। जैसे ही युवक-युवती यहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें निगरानी में ले लिया। पुलिस ने दोनों की जानकारी सागर पुलिस को दी है। सागर पुलिस ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है।

गांव में शांति का माहौल

जानकारी दें कि सानौधा गांव में अब शांति का माहौल है। हालांकि, लोग लड़की को भगाने वाले आरोपी अनश पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लड़की की एक दिन बाद बरात आनी थी। आरोपी ने लड़की को लव जिहाद के तहत फंसाया है।

गांव वालों की माने तो इस तरह की उनके गांव में यह पांचवीं घटना है। आरोपी प्राचीन किले की जमीम पर अतिक्रमण किए हुए हैं। परिवार के लोग आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हैं। सभी पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें: MP News: सागर में शादी से पहले प्रेमी के साथ भाग गई लड़की, दो पक्षों के बीच बवाल; आरोपी के गांव की दुकानें फूंकी