विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: सागर में शादी से पहले प्रेमी के साथ भाग गई लड़की, दो पक्षों के बीच बवाल; आरोपी के गांव की दुकानें फूंकी

Published: Sat, 19 Apr 2025 04:57 PM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2025 05:26 PM (IST)

मध्य प्रदेश के सागर जिले में दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दुकानों और घरों में आग ...और पढ़ें

सागर में दो गुटों में झड़प के बाद भड़की हिंसा। (फोटो सोर्स- जेएनएन)
सागर में दो गुटों में झड़प के बाद भड़की हिंसा। (फोटो सोर्स- जेएनएन)

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के सागर जिले में दो समूहों के बीच बवाल।
  2. गांव में भारी पुलिस बल को तैनात किया गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। सागर जिले के सानोधा इलाके में दो समूहों के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क उठी। इस दौरान दुकानों और घरों में आग लगा दी गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा।

घटना के बाद सागर जिले के डीएम संदीप जीआर ने कहा कि हमें सानोधा गांव में कुछ घटनाओं की सूचना मिली। प्रशासन और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रण में लिया। कानून-व्यवस्था नियंत्रण में है और स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस बल तैनात है, जांच चल रही है, कानून-व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।

जानिए क्या है पूरा मामला

सागर शहर से लगे सनौधा गांव में एक लड़की की शादी होने वाली थी। आरोप है कि शादी से पहले लड़की को एक लड़का भगा ले गया। जिसकी सूचना मिलने के बाद वहां तनाव की स्थिति बन गई है। शनिवार सुबह से ही लड़की के स्वजन और समाज के लोग गांव में इकट्ठा हो गए और इसका विरोध करने लगे।

मामला बिगड़ता देख मौके पर थाने से एक सहायक उप निरीक्षक और प्रधान आरक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाइश दी। हालांकि, आक्रोशित लोग लड़की को खोज निकालने और आरोपित और उसके स्वजन पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

दुकान को किया आग के हवाले

इस बीच लड़की को भगा ले जाने वाले लड़के के गांव में स्थित दुकान को कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। सूचना के बाद मौके पर सागर पुलिस अधीक्षक सहित आस-पास के थाना बल को बुलाया गया है।

आग पर काबू पाने की कोशिश

आग लगने की जानकारी होने के साथ मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची और जल रही दुकान को बुझाने का प्रयास किया जाने लगा। पूरे गांव में तनाव की स्थिति है। वर्तमान में गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। आक्रोशित लोगों हटाने के लिए पुलिस ने हल्का बल का भी प्रयोग किया।