Twisha Death Case: पुलिस रिमांड में समर्थ से पूछताछ तेज, बेंगलुरु ट्रिप से अजमेर यात्रा तक विवाद को लेकर सामने आई नई जानकारी
त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में ...और पढ़ें

पुलिस पूछताछ में समर्थ सिंह ने उगले राज।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपित पति समर्थ सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। जबलपुर से गिरफ्तारी के बाद अदालत ने समर्थ को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड मिलने के बाद एसीपी रजनीश कश्यप ने उससे पूछताछ शुरू की, जिसमें मौत से पहले दोनों के बीच हुए विवाद और यात्राओं को लेकर कुछ अहम जानकारी सामने आई है।
यात्रा को लेकर हुआ था विवाद
पूछताछ के दौरान समर्थ सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने पहले से ही 24 अप्रैल के लिए बेंगलुरु जाने का टिकट बुक कराया था और शुरुआत में त्विषा भी उसके साथ जाने के लिए तैयार थी। हालांकि बाद में उसने अचानक यात्रा पर जाने से मना कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी और विवाद की स्थिति बन गई थी।
त्विषा गई थी अजमेर, समर्थ बेंगलुरु गया
समर्थ के अनुसार बातचीत के दौरान त्विषा ने कहा था कि वह अपने भाई के पास नसीराबाद, अजमेर जाना चाहती है। इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। बाद में 24 अप्रैल को त्विषा ट्रेन से अजमेर के लिए रवाना हो गई, जबकि समर्थ अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बेंगलुरु चला गया।
दिल्ली यात्रा और कॉल डिटेल्स भी जांच के दायरे में
पूछताछ में समर्थ ने यह भी बताया कि बाद में उसे जानकारी मिली थी कि त्विषा अजमेर में सिर्फ एक दिन रुकी थी और उसके बाद दिल्ली चली गई थी। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत कितनी हुई और संपर्क की स्थिति क्या रही, पुलिस इसकी भी अलग से जांच कर रही है।
समर्थ के मुताबिक उसके बेंगलुरु से लौटने के बाद 30 अप्रैल को त्विषा वापस भोपाल आ गई थी।
मौत से पहले की परिस्थितियों को जोड़ रही पुलिस
जांच एजेंसियां अब दोनों की यात्राओं, आपसी विवाद, मोबाइल कॉल डिटेल्स और घटनाक्रम की टाइमलाइन को जोड़ने में जुटी हैं। पुलिस का प्रयास मौत से पहले की परिस्थितियों को स्पष्ट करना और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को एक-दूसरे से जोड़ना है।
