विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्विशा की मौत से पहले शरीर पर जख्मों के निशान, सुसाइड या मर्डर; क्या दूसरे पोस्टमार्टम से सुलझेगी गुत्थी?

Published: Tue, 19 May 2026 06:45 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 19 May 2026 10:36 PM (GMT+05:30)

ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की है, उनका दावा है कि शरीर पर चोट के निशान थे।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा की मौत का मामला बीते एक हफ्ते से सुलझता नजर नहीं आ रहा है। ट्विशा का परिवार दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहा है।

परिवार ने नए पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने तक ट्विशा का शव लेने से भी मना कर दिया है। परिवार वालों का दावा है कि ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान थे, जो कि उसकी मौत से पहले के हैं।

नोएडा की रहने वाली 33 साल की ट्विशा शर्मा की पिछले हफ्ते भोपाल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी, उनके परिवार ने आज मंगलवार को अपने वकील के जरिए स्थानीय अदालत से दोबारा पोस्टमार्टम करवाने की मांग की है।

दोबारा पोस्टमार्टम से सुलझेगी गुत्थी?

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के वकील अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, 'हमने भोपाल में संबंधित मजिस्ट्रेट के सामने ट्विशा का दूसरा पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए एक अर्जी दी है।'

ट्विशा के रिश्तेदारों का दावा है कि उसके शरीर पर चोट के निशान साफ दिख रहे थे और आरोप लगाया कि ये चोटें उसकी मौत से पहले लगी थीं।

सास ने सभी आरोपों को किया खारिज

ट्विशा की सास और उसका पति समर्थ सिंह इस समय जांच के घेरे में हैं। ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने दहेज उत्पीड़न के आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि पीड़िता का मानसिक इलाज चल रहा था।

इस मामले पर बात करते हुए गिरिबाला सिंह ने कहा, 'हमारे वकील सब कुछ समझा देंगे। आरोप कहां तय हुए हैं? मामला अभी भी डिस्चार्ज स्टेज पर है। मुझे लगता है कि पुलिस ने इन लोगों के दबाव में आकर और उन सभी WhatsApp मैसेज और आरोपों की वजह से, जिनका कोई असली आधार नहीं है, जल्दबाजी में कार्रवाई की।

ट्विशा की सास ने आगे कहा, 'उसके घरवालों के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। हम दो लाख रुपये का दहेज क्यों मांगेंगे, जब हमने खुद उन्हें साढ़े सात लाख रुपये दिए थे? इसका कोई मतलब ही नहीं बनता।'

Fortuner कार और 50 लाख रुपये की मांग

ट्विशा के परिवार वाले दावा कर रहे हैं कि उसे दहेज के लिए छत से फेंक दिया गया। परिवार वालों ने दावा किया कि ट्विशा की सास और उसका पति उससे Fortuner कार और 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 

ट्विशा के घरवालों ने आगे बताया कि शादी के बाद ट्विशा बदल गई थी और उसे परिवार की धार्मिक रीतियों में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

क्या है पूरा मामला?

नोएडा की रहने वाली 33 साल की ट्विशा शर्मा 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में अपने ससुराल में मृत पाई गईं, जिसके बाद उनके पति के परिवार पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे।

ट्विशा के परिवार वाले दावा कर रहे हैं कि उसे दहेज के लिए छत से फेंक दिया गया। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि शादी के बाद ट्विशा बदल गई थी और उसे परिवार की धार्मिक रीतियों में कोई दिलचस्पी नहीं थी।

पुलिस ने उनके पति, वकील समर्थ सिंह, और सास गिरिबाला सिंह (जो एक रिटायर्ड अतिरिक्त जिला जज हैं) के खिलाफ दहेज हत्या और उत्पीड़न से जुड़ी धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।

इस मामले में गिरिबाला सिंह को बाद में जमानत मिल गई, वहीं समर्थ सिंह अभी भी फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले को जानकारी देने पर 10 रुपये के इनाम की घोषणा की है।

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी मौत के बाद उनके चरित्र पर लांछन लगाने की कोशिशें की जा रही हैं। जांच के तहत, एक SIT (विशेष जांच दल) फिलहाल CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- ‘क्रिमिनल लॉ एक्सपर्ट’ से फरार आरोपित तक... ट्विशा शर्मा के पति समर्थ सिंह की अनसुनी कहानी