यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Train Schedule: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! शताब्दी समेत नौ ट्रेनों का बदल गया है समय; चेक करें नया Time Table
Train Schedule in Bhopal रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों की समय सारणी में परिवर्तन किया है। नई समय सारणी के ...और पढ़ें

HighLights
- शताब्दी और कुशीनगर एक्सप्रेस सहित नौ ट्रेनों के समय में किया बदलाव
- रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों के समय सारणी में किया परिर्वतन
जागरण न्यूज नेटवर्क, भोपाल। रेलवे ने एक दर्जन ट्रेनों की समय सारणी में परिवर्तन किया है। नई समय सारणी के अनुसार ट्रेन 12062 जबलपुर-रानी कमलापति जन शताब्दी एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 11 के स्थान पर 11:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन 06631 भोपाल-बीना मेमू स्पेशल पूर्व समय सुबह 10:50 बजे के स्थान पर 10:45 बजे बीना स्टेशन पर पहुंचेगी।
इन ट्रेनों के भी बदले समय

- 12161 एलटीटी-आगरा कैंट लश्कर एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 5:45 बजे के स्थान पर 5:50 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी।
- 12107 एलटीटी-सीतापुर एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 5:40 बजे के स्थान पर 6 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
- 12173 एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 5:40 बजे के स्थान पर 6 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
- 12001 रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पूर्व समय दोपहर 3:15 बजे के स्थान पर 3:10 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी।
- 22187 रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 5:10 बजे के स्थान पर 5:15 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी।
- 22538 एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस पूर्व समय 3 बजे के स्थान पर 2:30 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
- 11057 सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्व समय दोपहर 3:35 बजे के स्थान पर 3:30 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
- 19342 बीना-नागदा एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 6:50 बजे के स्थान पर 7:20 बजे बीना स्टेशन से रवाना होगी।
- 11604 बीना-कोटा एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 10:40 बजे के स्थान पर 11 बजे बीना स्टेशन से रवाना होगी।
यह भी पढ़ें- Bhopal gas tragedy case: 36 साल बाद विदेश कंपनी की कोर्ट में दलील, कहा- जिला न्यायालय को सुनवाई का अधिकार नहीं
