इंदौर, जेएनएन। मध्य प्रदेश में इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में शुक्रवार को एक टीआइ ने महिला एएसआइ को गोली मारकर खुद भी जान दे दी। महिला एएसआइ की हालत गंभीर है, जबकि टीएआइ हकाम सिंह पवार की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। महिला श्यामला हिल्स थाना प्रभारी बताई जा रही है।
इंदौर के पुलिस कंट्रोल रूम में एक टीआइ (थाना प्रभारी) हाकम सिंह पंवार ने महिला एएसआइ को गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर है। इसके बाद टीआइ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। टीआइ कुछ दिन पहले तक ग्रामीण क्षेत्र के चंद्रावतीगंज थाने में पदस्थ थे और हाल ही में उनका तबादला भोपाल हुआ था। वे पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात महिला एएसआइ से ही मिलने आए थे। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। मप्र के इंदौर मे इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश के खंडवा में कोतवाली थाना पुलिस की हिरासत में बाइक चोरी के आरोपित 56 वर्षीय भगवान सिंह पुत्र राम सिंह निवासी इनपुन की गत बुधवार को मौत हो गई थी। इससे हड़कंप मचा हुआ है। स्वजन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि तबीयत खराब होने के बावजूद उसे अस्पताल नहीं ले जाया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कोतवाली टीआइ को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
कोतवाली पुलिस ने भगवान सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार किया था। बुधवार सुबह भगवान सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। थाने में ही उसे उल्टी हो गई थी। इसके बाद उसे सुबह करीब 11.08 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
a