Move to Jagran APP

Bhopal News: भोपाल में बड़ा सड़क हादसा, तीन वाहनों की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत; 12 घायल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार की देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तीन वाहनों के आपस में टकराने से तीन लोगों की जान चली गई। हादसे में 12 अन्य लोग घायल हैं। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट के पास यह दुर्घटना हुई है। उधर जबलपुर से कटनी के बीच पहिया फटने से एक कार पलट गई। हादसे में पुलिस मुख्‍यालय भोपाल के कर्मचारी की मौत हो गई।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sun, 23 Jun 2024 09:42 AM (IST)
Hero Image
भोपाल में तीन वाहनों के आपस में भिड़ने से तीन की मौत।
आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।