यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Singrauli News: दुधमुंहे बच्चों संग कुएं में कूद मां ने दी जान, देर शाम पानी में तैरते दिखे शव
Singrauli News मध्य प्रदेश के सिंगरौली में मां ने अपने दो दुधमुंहे बच्चों को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। ...और पढ़ें

सिंगरौली, जागरण आनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बरगवां थाना क्षेत्र के ओडगड़ी में एक मां ने अपने दो दुधमुंहे बच्चों को लेकर कुएं में छलांग लगा दी। घर के पास बने कुएं से तीनों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं।
ये घटना वीरवार सुबह की बतायी जा रही है और कुएं से शव शाम को निकाले गए। मां के इस प्रत्याशित कदम से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक संपत्ति विवाद को लेकर महिला ने ये कदम उठाया है।
सारे दिन तलाशते रहे परिजन
इस सनसनीखेज घटना के बारे जिसने भी सुना वो अचंभित रह गया। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि ओडगड़ी गांव की रहने वाली पार्वती पनिका अपने पति रामदरश पनिका जिसकी उम्र 30 वर्ष बतायी गई है, वीरवार सुबह से ही गायब थी। उनके दोनों दुधमुंहे बच्चे भी उनके साथ थे।
परिजन लगातार उन्हें तलाश रहे थे। तालाब, नदी और नालों भी उनकी खोज की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। आखिर में देर शाम घर के पास बने कुएं में उनके तैरते हुए शव नजर आने लगे। परिजनों ने इसकी जानकारी बरगवां पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला व बच्चों के शवों को बाहर निकाला, बच्चों की उम्र डेढ़ व साढ़े चार साल है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
संपत्ति विवाद हो सकता है कारण
मालूम चला है कि सास-बहू के बीच पारिवारिक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था इसे लेकर झगड़ा भी होता रहता था। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें-
Bhopal News: सास ने दिया बहू का साथ, बेटे के खिलाफ दर्ज करवायी एफआइआर
