विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीआईपी नंबरों की दीवानगी जारी, मध्यप्रदेश में कार के इस नंबर ने बनाया रिकार्ड

By Priti JhaEdited By:
Published: Mon, 08 Nov 2021 11:22 AM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 11:44 AM (IST)

एक नवंबर से शुरू हुई नीलामी में 40 नंबरों पर बोली लगी थी जिसमें सबसे अधिक नंबर कारों के थे। ...और पढ़ें

वीआईपी नंबरों की दीवानगी जारी, मध्यप्रदेश में कार के इस नंबर ने बनाया रिकार्ड
वीआईपी नंबरों की दीवानगी जारी, मध्यप्रदेश में कार के इस नंबर ने बनाया रिकार्ड

इंदौर, जेएनएन । मध्यप्रदेश के इंदौर में एक नवंबर से शुरू हुई नीलामी। इस बार करीब 40 नंबरों पर बोली लगी थी, जिसमें सबसे अधिक नंबर कारों के थे। वीआईपी नंबरों के प्रति लोगों की दीवानगी जारी है। रविवार रात खत्म हुई इस माह की पहली वीआइपी नंबरों की नीलामी में कार के 8888 नंबर ने एक नया रिकार्ड कायम कर दिया।

मालूम हो कि एक नवंबर से शुरू हुई नीलामी में इस बार करीब 40 नंबरों पर बोली लगी थी, जिसमें सबसे अधिक नंबर कारों के थे। इस बार कारों की आपूर्ति प्रभावित होने से लोग नंबर लेकर रख रहे हैं। रविवार रात कार के 7777 और 8888 नंबर पर तीन-तीन दावेदार बोली लगा रहे थे।

जानकारी के अनुसार 25 हजार की आधार कीमत वाले इस नंबर के लिए तीन दावेदार बोली लगाते रहे। आखिर में यह नंबर एक लाख 62 हजार रुपये में बिक गया। पहली बार ऐसा हुआ है जब कार के 0001,0007, 0009 के अलावा कोई नंबर डेढ़ लाख से अधिक कीमत पर बिका है।

नंबर जितने वाले लोगों जिन्होंने बेस प्राइस पर नंबर लिया हैं। उन्हें तो विभाग द्वारा एक अधिकार पत्र दे दिया जाएगा, लेकिन जिन्होंने ज्यादा कीमत पर नंबर लिया हैं। उन्हें बेस प्राइस से अतिरिक्त कीमत आठ दिनों में विभाग के पास जमा करवानी होगी। इसके बाद विभाग उन्हें अधिकार पत्र देगा, जिसके बाद वे लोग 60 दिनों के भीतर इस नंबर पर वाहन पंजीकृत करवा सकते हैं। ऐसा नहीं होने पर विभाग नंबर सीज कर लेता हैं।

जानकारी के अनुसार 7777 नंबर 60 हजार रुपये में रोशन जोगी ने लिया है, जबकि 8888 नंबर एक लाख 62 हजार रुपये में फलोदी कॉन इन्फ्रा लिमिटेड ने लिया हैं।