विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिंगरौली में हैवानियत, खाना नहीं बना पाई 8 साल की मासूम; सौतेली मां ने प्राइवेट पार्ट में डाला गर्म चिमटा

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:10 AM (IST)

पुलिस ने बताया कि 23 अगस्त को उसकी सौतेली मां और पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घटना सामने ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किय गया है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किय गया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में आठ साल की एक बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि खाना न बना पाने की वजह से उसकी सौतेली मां ने उसके निजी अंगों में गर्म चिमटा डाल दिया।

बेहद दर्द होने और ठीक से चल भी न पाने के बावजूद कथित तौर पर उस नाबालिग लड़की से घर के काम कराए जाते थे। हालांकि, बाद में वह किसी तरह घर से निकल भागी और स्कूल के पास एक जगह पर छिप गई।

पुलिस को कैसे मिली सूचना?

बाद में स्कूल प्रशासन ने उसे बहुत दर्द में देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस उसे एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

मां और पिता के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि 23 अगस्त को उसकी सौतेली मां और पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने शुरुआत में ऐसा कोई आरोप नहीं लगाया था लेकिन बाद में उसने अपने पिता पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। जांचकर्ताओं ने बताया कि वे दूसरी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे यह पता चल सके कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं।

पिता की हुई मौत

बच्ची ने इस भयानक हमले के महज 10 दिन बाद अपने पिता को खो दिया। माना जा रहा है कि उसके पिता ने आत्महत्या की है। वहीं, घटना सामने आने के बाद सौतेली मां के फरार होने की खबर है।

करीबी निगरानी और देखभाल के बावजूद यह बच्ची अभी भी गंभीर रूप से जलने के घावों से उबर रही है। उसे चलने-फिरने में दिक्कत होती है और बोलने में भी काफी संघर्ष करना पड़ता है। उसकी शारीरिक तकलीफ और पीड़ा में एक और समस्या तब जुड़ गई, जब पता चला कि बच्ची के पित्ताशय (गॉल ब्लैडर) में पथरी है।

यह घटना 21 अगस्त को हुई थी। इस बच्ची के पेट में दर्द की शिकायत रहती थी। उस दिन भी दर्ज की वजह से वह परिवार के लिए रात का खाना नहीं बना पाई। गुस्से में आकर सौतेली मां ने कथित तौर पर उसके निजी अंगों में गर्म चिपटा डाल दिया। उसके जलने के घावों और अत्यधिक शारीरिक पीड़ा की परवाह किए बिना सौतेली मां ने कथित तौर पर उसे घर के काम करने के लिए मजबूर किया।

22 अगस्त की रात को घर से किसी तरह बच निकलने के बाद वह सदमे में और बहुत ज्यादा दर्द में एक स्कूल के पास छिपी हुई मिली। CWC को दिए अपने बयान में लड़की ने कहा कि उसकी मां की मौत के कुछ ही समय बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। उसने बताया कि उसका बड़ा भाई पिछले तीन सालों से दूसरे राज्य में रह रहा है, जबकि उसका दूसरा भाई उसके साथ रहता था।

इस बीच, उसके पिता की मौत के हालात अभी भी स्पष्ट नहीं हैं और सौतेली मां फरार है। बच्ची के लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहने से उसके साथ हुए दुर्व्यवहार और उसे मिले आघात की गंभीरता को लेकर और भी सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: भोपाल में 13 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या, खंडहर में छिपाया शव; आक्रोशित लोगों ने घेरा थाना