विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि के और नीचे खिसकने की आशंका, बचाने की जद्दोजहद जारी

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Wed, 07 Jun 2023 06:47 AM (IST)

Sehore News मुगावली गांव में मंगलवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ढाई वर्ष की सृष्टि खेलते हुए ...और पढ़ें

Sehore News: बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि के और नीचे खिसकने की आशंका।
Sehore News: बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि के और नीचे खिसकने की आशंका।

सीहोर, जेएनएन: खुले बोरवेल में गिरी बच्ची सृष्टि अब तक 25 फीट पर फंसी हुई थी लेकिन अब इसके खिसककर 30 फीट से नीचे चले जाने की आशंका है। 12 फीट की खोदाई के बाद आई चट्टानों को तोड़ने के लिए चलाई जा रही भारी मशीनों के कंपन से बच्ची के नीचे खिसकने की आशंका है। रात 12 बजे तक बोर के समानांतर 25 फीट गड्ढा खोदा जा चुका है।

ये है मामला

जिले के मुगावली गांव में मंगलवार को दोपहर 1:15 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ढाई वर्ष की सृष्टि पुत्री राहुल कुशवाह खेलते हुए बोरवेल के गड्ढे में गिर गई। बोरवेल के तीन सौ फीट गहरे गड्ढे में सृष्टि करीब 25 फीट अंदर फंस गई है। उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस, प्रशासन व एनडीआरएफ का अमला जुटा हुआ है।

बच्ची को आक्सीजन पहुंचाने के साथ ही रेस्क्यू दल मशीन से समांतर गड्ढा खोदाई कर रहा है। देर रात पता चला है कि चट्टानें तोड़ने के लिए चलाई जा रही मशीनों के कंपन से बच्ची के और नीचे जाने की आशंका है।

मां के सामने हुआ हादसा

मां रानी कंडे थोप रही थी और उसकी आंखों के सामने खेलते-खेलते हुए वह पड़ोसी गोपाल खेत में खुले पड़े बोर के पास जा पहुंची। कुछ देर बाद जब वह बोर के पास पड़ी बजरी से फिसलते दिखाई तो मां दौड़कर उसके पास पहुंची, लेकिन जब तक ढाई साल के बच्ची उसमें गिर चुकी थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।