विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चिंता मत करो, सब इंतजाम हो रहे हैं', चीनी के बढ़ते दाम पर शिवराज का आश्वासन

Published: Tue, 25 Aug 2026 04:00 AM (IST)

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर कहा कि चिंता न करें, सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। 

चीनी के बढ़ते दाम पर बोले शिवराज। (पीटीआई)

चीनी के बढ़ते दाम पर बोले शिवराज। (पीटीआई)

HighLights

  1. शिवराज ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर आश्वासन दिया।

  2. रायसेन में सांदीपनि स्कूल का लोकार्पण किया गया।

  3. मेधावी छात्रों को लैपटॉप और कोचिंग मिलेगी।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। देश में चीनी की कीमतों में तेज उछाल के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा, सब इंतजाम हो रहे हैं, चिंता मत करो।

उन्होंने रायसेन में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी (दिशा) समिति की बैठक में शामिल होने के बाद चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर पत्रकारों के सवाल पर यह बात कही।

इससे पहले शिवराज ने रायसेन में सांदीपनि स्कूल का लोकार्पण किया और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रायसेन में जल्द ही मामा की कोचिंग शुरू की जाएगी। कक्षा 10वीं और 12वीं में अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों को हर साल लैपटॉप दिए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी निजी स्कूलों की तरह अच्छी शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। इसी संकल्प के साथ सीएम राइज और सांदीपनि स्कूलों का कंसेप्ट साकार हुआ।

रायसेन का सांदीपनि स्कूल 38 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है। यह स्कूल क्षेत्र के बच्चों के लिए आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का नया उदाहरण बनकर तैयार हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।