विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव बोले- MP में हमारा संगठन मजबूत

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 14 Apr 2023 12:22 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी मध्य ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी। फोटो- एएनआई।
मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी। फोटो- एएनआई।

इंदौर, एएनआई। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में हमारा संगठन मजबूत है और यहां हम आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।" मालूम हो कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने हैं।

केंद्र पर साधा निशाना

दलितों और आदिवासियों पर केंद्रित विभिन्न दलों की राजनीति के बारे में उन्होंने कहा कि सवाल दलितों और आदिवासियों का नहीं है, सवाल यह है कि संविधान बचेगा या नहीं। लोकतंत्र में मतदान का कानून रहेगा या नहीं? उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सरकार एक कानून बना रही है ताकि सब कुछ निजी हाथों में चला जाए।"

किसानों को दिया जा रहा है धोखा

उन्होंने कहा, "अगर यह निजी हाथों में चला गया तो बाबासाहेब अंबेडकर और मंडल आयोग की सिफारिशों का क्या होगा? भारतीय जनता पार्टी झूठे सपने दिखा रही है। क्या आज बेरोजगारी पर बात नहीं होनी चाहिए?" उन्होंने कहा कि मैं मध्य प्रदेश के बारे में नहीं जानता, लेकिन आईटीसी और अन्य निजी कंपनियों ने उत्तर प्रदेश से गेहूं खरीदा है। अब जब लोग आटा खरीदने जाएंगे, तो इन कंपनियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि किसान को धोखा दिया जा रहा है।

देश की जनता चाहती है बदलाव

समाजवादी पार्टी के विपक्षी महागठबंधन में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा, "यह सवाल बड़ा है। (इस गठबंधन को) नाम क्या दे रहे हैं आप। लेकिन मैं जानता हूं कि उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाएगी।" उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता अब सत्ता में परिवर्तन चाहती है। मालूम हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से बुधवार को हुयी मुलाकात के एक दिन बाद अखिलेश का यह बयान आया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।