नाबालिग प्रेमिका का सिर काटकर जंगल में फेंका, भागते समय ट्रक की टक्कर में मारा गया सनकी आशिक; राजगढ़ में खौफनाक मामला
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 17 वर्षीय लड़की का सिर काटकर जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-1791434333763_m.webp)
राजगढ़ में नाबालिग लड़की की हत्या (फोटो-सोशल मीडिया)
HighLights
राजगढ़ में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की की सिर कटी लाश मिली।
प्रेमी अंकित मालवीय ने की थी हत्या, बाद में सड़क हादसे में मरा।
लड़की 30 सितंबर से लापता थी, पुलिस ने सीसीटीवी से पता लगाया।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 17 साल की लड़का सिर काटकर जंगल में फेंक दिया गया।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की की हत्या के कुछ ही घंटों बाद, आरोपी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को ब्यावरा के जंगल से लड़की का शव बरामद किया गया। उसका सिर धड़ से लगभग 50 फीट दूर मिला।
प्रेमिका का सिर काटकर भागा आशिक
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक की पहचान अंकित मालवीय के नाम से हुई है। लड़की उससे मिलने के लिए करेड़ी से राजगढ़ आई थी, जिसके बाद वह उसे जंगल ले गया।
राजगढ़ के एसपी अमित टोलानी ने कहा कि जांच से पता चला है कि दोनों रिलेशनशिप में थे और लड़की की हत्या की गई थी, जबकि हत्या के आरोपी युवक की बाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। हालांकि, हत्या की असल वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।
बताया कहा जा रहा है दोनों के बीच बहस के बाद आरोपी ने आरी से लड़की की हत्या कर दी और बाद में अपने चचेरे भाई को घटना के बारे में बताया।
लिस के मुताबिक, आरोपी अंकित मालवीय अपनी मोटरसाइकिल से जंगल से निकला लेकिन एक ट्रक से टकराने के बाद उसकी मौत हो गई।
30 सितंबर से लापता थी लड़की
नाबालिग लड़की करेड़ी गांव में अपने मामा के साथ रहती थी और 30 सितंबर से लापता थी। राजगढ़ कोतवाली पुलिस स्टेशन में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
पुलिस ने मिसिंग रिपोर्ट दर्ज होने के बाद नाबालिग लड़की की गतिविधियों का पता लगाना शुरू किया और इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में वह जमोनिया गणेश गांव के रहने वाले मालवीय के साथ मोटरसाइकिल पर शमशेरपुरा की ओर जाती हुई दिखी।
मालवीय पीथमपुर की एक फैक्ट्री में काम करता था और कथित तौर पर करीब दो साल से लड़की के संपर्क में था।
