विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'केस वापस लो, पद और पैसा लो!' पूर्व विधायक राजेंद्र भारती का नरोत्तम मिश्रा पर बड़ा आरोप, भाजपा ने बताया ‘हास्यास्पद’

Published: Mon, 13 Apr 2026 10:25 PM (GMT+05:30)

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा पर 2009 के पेड न्यूज मामले को वापस लेने ...और पढ़ें

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा पर लगाए आरोप।

कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा पर लगाए आरोप।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सहकारी बैंक से धोखाधड़ी मामले में विधायकी गंवा चुके दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सियासी हलचल तेज कर दी। उन्होंने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्हें केस वापस लेने के लिए लगातार प्रलोभन दिए गए।

भारती ने कहा कि नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ वर्ष 2009 से जुड़े पेड न्यूज प्रकरण को लेकर उन पर लंबे समय से दबाव बनाया जाता रहा। भारती ने आरोप लगाया कि मई 2024 में एक केंद्रीय मंत्री के ओएसडी के जरिए भी उन्हें संदेश भेजा गया, जिसमें भाजपा में शामिल होने, निगम-मंडल में अध्यक्ष पद दिलाने और आर्थिक नुकसान की भरपाई का प्रस्ताव दिया गया।

हालांकि, प्रेस वार्ता के दौरान भारती अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर वे सभी साक्ष्य सार्वजनिक करेंगे।

यह भी पढ़ें- राजेंद्र भारती की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में 15 अप्रैल को अगली सुनवाई, MP में बढ़ी सियासी हलचल, नरोत्तम से मिले हेमंत खंडेलवाल

भाजपा का पलटवार

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया लेने के लिए डॉ. नरोत्तम मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका।

वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे “हास्यास्पद” करार दिया है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब अदालत में दलीलें नहीं टिकतीं, तब कांग्रेस नेता मीडिया के जरिए भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि दोषसिद्ध होने के बाद प्रलोभन और राजनीतिक दबाव बनाने की बातें कह रहे हैं। भ्रम फैलाना और तथ्यहीन बातें करना कांग्रेस नेताओं की आदत हो गई है।