'आपकी सामूहिक आवाज...', राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए युवाओं को न्यौता; इंदौर में 19 को होगी होगी सीधी बातचीत
राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद करेंगे। वे शिक्षा व्यवस्था ...और पढ़ें

राहुल गांधी। (फाइल फोटो)
HighLights
राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर में छात्रों से मिलेंगे।
युवाओं की समस्याओं और बदलाव की मांगों को सुनेंगे।
राहुल गांधी ने इंदौर आगमन से पूर्व छात्रों से की खास अपील।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी 19 सितंबर इंदौर आ रहे हैं। वह यहां पर छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानेंगे। उन्होंने युवाओ से अपने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि यह शिक्षा व्यवस्था से परेशान युवाओं के अनुभव, समस्याएं और बदलाव की मांग सामने रखने का मंच है।
राहुल गांधी ने सोमवार को अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वह 19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे छात्रों से मिलना, उनकी बात सुनना और उनके अनुभव जानना चाहते हैं। उन्होंने उन छात्रों से खास तौर पर जुड़ने की अपील की, जो मौजूदा शिक्षा व्यवस्था से परेशान हैं और इसमें बदलाव चाहते हैं।
‘आपकी बात सुनी जाएगी, मिलकर बदलाव की शुरुआत करेंगे’
राहुल गांधी ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ छात्रों की सामूहिक आवाज को सामने लाने और बदलाव की शुरुआत करने का अवसर है। उन्होंने छात्रों और अभिभावकों से साझा किए गए लिंक के जरिए पंजीयन करने और बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
19 सितंबर को इंदौर आ रहा हूं - छात्रों से मिलने, आपको सुनने, आपसे बात करने।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 14, 2026
अगर आप या आपके अपने education system के सताए हुए हैं और चाहते हैं कि ये हालात बदलें, तो आप जानते हैं - ‘छात्रों की गूंज’ आपकी सामूहिक आवाज़ है, बदलाव की शुरुआत करने का एक मौका है।
इस लिंक पर रजिस्टर कर… pic.twitter.com/nOVAlnAYu7
छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से मांगे अनुभव
राहुल गांधी ने इससे पहले भी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों से शिक्षा व्यवस्था को लेकर अपने अनुभव, समस्याएं, प्रमाण और सुझाव साझा करने की अपील की थी। उनका कहना था कि जिस व्यवस्था की समस्याओं को लोग रोजाना झेल रहे हैं, उसमें सुधार की शुरुआत उन्हीं लोगों की बात सुनने से होनी चाहिए।
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मौजूदा सिस्टम उस पीढ़ी को पर्याप्त समर्थन देने में विफल हो रहा है, जिसके भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी उस पर है। अब ‘छात्रों की गूंज’ के जरिए इंदौर में छात्रों की आवाज सीधे राहुल गांधी तक पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- इंदौर: प्रेमिका की मौत के मामले में प्रेमी का थाने में सरेंडर, बोला- शराब पीकर होटल के कमरे में खुद लगाई थी फांसी
छात्रों के मुद्दों पर होगा फोकस
19 सितंबर के कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की रोजमर्रा की चुनौतियों और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। राहुल गांधी ने छात्रों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़कर अपनी बात रखने को कहा है।
