Move to Jagran APP

Bhopal News: पुलिस ने बहू की शिकायत पर सास के लिव-इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया

उसकी सास और पति घर पर नहीं थे तभी गोपाल ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया था। साथ ही घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर उसके पति को मरवा देने की धमकी दी थी। इससे महिला भयभीत हो गई थी।

By Priti JhaEdited By: Published: Fri, 12 Nov 2021 03:33 PM (IST)Updated: Fri, 12 Nov 2021 04:02 PM (IST)
Bhopal News: पुलिस ने बहू की शिकायत पर सास के लिव-इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया
सास के लिव-इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया

भोपाल , जेएनएन । भोपाल के बैरागढ़ थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसकी सास के लिव-इन पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। उसकी सास गोपाल नाम के शख्‍स के साथ लिव-इन में रहती है। 20 अप्रैल 2020 को उसकी सास और पति घर पर नहीं थे, तभी गोपाल ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया था। आरोपित की तलाश की जा रही है।

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक रायसेन की रहने वाली 31 वर्षीय युवती की शादी वर्ष 2001 में बैरागढ़ में हुई थी। उसके पति का डेयरी का कारोबार है। महिला के चार बच्चे हैं। महिला पिछले कुछ दिनों से रायसेन में अपने मायके में रह रही थी। वहां उसने परिवार के लोगों के साथ जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि उसकी सास गोपाल नाम के शख्‍स के साथ लिव-इन में रहती है। 20 अप्रैल 2020 को उसकी सास और पति घर पर नहीं थे, तभी गोपाल ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया था। साथ ही घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर उसके पति को मरवा देने की धमकी दी थी। इससे महिला भयभीत हो गई थी। इसके बाद जब भी मौका मिलता था, गोपाल डरा-धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा था। इससे महिला मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई थी।

कुछ दिनों पहले महिला की सास और गोपाल महिला को यह कहकर मायके छोड़कर आ गए थे कि किराए का दूसरा मकान लेना है। मकान मिलने के वह उसे वापस बैरागढ़ ले जाएंगे। महिला की शिकायत के आधार पर रायसेन पुलिस ने गोपाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर केस डायरी बैरागढ़ थाने भेज दी थी। बैरागढ़ थाना पुलिस ने आरोपित गोपाल की तलाश शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.