विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Earthquake In Seoni: सिवनी में भूकंप के झटके से दहशत, धम्‍म से आयी आवाज और हिलने लगे घर

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Tue, 18 Oct 2022 09:32 AM (IST)

Earthquake In Seoni MP मध्‍य प्रदेश के सिवनी में तेज आवाज के साथ भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं। ...और पढ़ें

मध्‍य प्रदेश के सिवनी में तेज धमाके के साथ पांच सेकंड के लिए हिली धरती
मध्‍य प्रदेश के सिवनी में तेज धमाके के साथ पांच सेकंड के लिए हिली धरती

सिवनी, जागरण आनलाइन डेस्‍क। Earthquake In Seoni, MP: मध्‍य प्रदेश के के कई इलाकों में आए दिन तेज आवाज के साथ भूकंप के झटके महसूस हो रहे हैं। सोमवार की रात एक बार फिर तेज धमाके के साथ करीब 5 सेकेंड तक धरती में कंपन होता रहा। सोमवार रात 9.20 बजे रिक्टर पैमाने पर 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

दहशत में घरों से बाहर भागे लोग

सोमवार की रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। शहर के लोगों के मुताबिक भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कुछ देर के लिए लोग डर गए। दहशत के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी इंटरनेट मीडिया पर दी।

इस भूकंप से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। शहर के टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड क्षेत्र, कबीर वार्ड डूंडा सिवनी के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात बहुत तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। घर की दूसरी मंजिल पर कई लोग थे। धम्म से आवाज आई और घर हिलने लगा।

तीन साल से महसूस हो रहे हैं भूकंप के झटके

पिछले तीन साल से लगातार बारिश के बाद डूंडा सिवनी की चूने की भट्टी समेत शहर से सटे कुछ इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए जा रहे हैं। भूवैज्ञानिकों के अनुसार, बारिश के पानी के दरारों के माध्यम से गहराई तक पहुंचने से तैयार ऊर्जा के निकलने के कारण ये झटके महसूस किए जा रहे हैं। बारिश रुकने के कुछ महीने बाद यह अपने आप खत्म हो जाता है।

तीन साल से भूगर्भीय हलचल से लोग डरे और चिंतित हैं। साल 2020 में 27 अक्टूबर को रिक्टर पैमाने पर सिवनी में 3.3 तीव्रता का पहला भूकंप दर्ज किया गया था। 31 अक्टूबर को दिन में दो बार 3.1 और 3.5 की तीव्रता वाले भूकंप आए थे। दर्ज किए गए। वहीं इसके बाद 9 नवंबर को सिवनी में 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें-

Mumbai Rain Update: महाराष्ट्र में बारिश ने किया बेहाल, जगह-जगह उखड़े पेड़; पानी में डूबी सड़कें

Bombay HC में दुष्‍कर्म के आरोपित को जमानत, लापता पीड़िता एक साल में मिली तो करनी होगी शादी