विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'काजी कैंप में मिसाइल अटैक...' पर ओवैसी-रामेश्वर शर्मा आमने-सामने; अब 'माई-अब्बा' तक पहुंची जुबानी जंग

Published: Wed, 16 Sep 2026 08:24 PM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2026 08:28 PM (IST)

काजी कैंप पर 'मिसाइल हमले' संबंधी बयान को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच ...और पढ़ें

असदुद्दीन ओवैसी व रामेश्वर शर्मा।

असदुद्दीन ओवैसी व रामेश्वर शर्मा।

HighLights

  1. रामेश्वर शर्मा और ओवैसी के बीच काजी कैंप बयान पर जुबानी जंग।

  2. ओवैसी ने 'माई के लाल' चुनौती दी, शर्मा ने 'अब्बा' कह पलटवार किया।

  3. शर्मा ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र कर अपने बयान का बचाव किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। शहर की मुस्लिम बहुल बस्ती काजी कैंप को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के बीच ‘जुबानी जंग’ अब मां-बाप तक पहुंच गई है। ओवैसी ने मंगलवार को भोपाल में चुनौती देते हुए कहा था कि अगर माई के लाल हो तो काजी कैंप की ओर मिसाइल लांच करके दिखाओ। 

साथ ही उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का विरोध करते हुए आरएसएस की नीतियों पर भी जमकर निशाना साधा था। ओवैसी ने यह भी कहा कि वह किसी भी दबाव के आगे झुकने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ने पर अकेले काजी कैंप में खड़े होकर बलिदान होने के लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।

मिसाइल बयान पर घमासान

दरअसल भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने करोंद में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि करोंद चौराहे से मिसाइल काजी कैंप में गिराई जा सकती है। विवाद बढ़ने के बाद रामेश्वर शर्मा ने सफाई दी थी कि उनका इशारा भोपाल की मुस्लिम बस्ती नहीं, पाकिस्तान के इस्लामाबाद में स्थित काजी कैंप की ओर था।

यह भी पढ़ें- AIMIM चीफ ओवैसी का UCC पर हमला: भोपाल में बोले- गैर हिंदुओं पर 'हिंदू' कानून थोप रही सरकार

ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद

अब ओवैसी का बयान सामने आने के बाद उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि भारत की सेना ऑपरेशन सिंदूर में तुम्हारे अब्बा के घर मिसाइल गिराकर बता चुकी है। विधायक शर्मा ने कहा कि मैं ओवैसी से कहना चाहता हूं कि बदतमीजी की भाषा छोड़ दो, नहीं तो मैं भी बदतमीजी कर सकता हूं। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के मिसाइल हमलों से इस्लामाबाद वाले ही नहीं रो रहे थे, तुम्हारे जैसे जो जिन्ना पैदा हो रहे हैं, वे भी रो रहे हैं, छाती पीट रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि जहां-जहां आतंकवाद के कैंप रहेंगे, भारत विरोधी कैंप रहेंगे, वहां मिसाइल चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं, ओवैसी चाहें तो न्यायालय जा सकते हैं।