'मगरमच्छ उसे खा जाएंगे', खरीदारी के एक वादे के चलते कैसे हुई नर्सिंग ऑफिसर की हत्या?
भोपाल के सत्यप्रकाश ने शादी के दबाव में अपनी लिव-इन पार्टनर नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता की गला घोंटकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

HighLights
सत्यप्रकाश ने लिव-इन पार्टनर स्नेहलता की गला घोंटकर हत्या की।
शादी के दबाव और बच्चे होने पर हुआ था विवाद।
शव को मगरमच्छों वाले इलाके में फेंका, पुलिस ने किया खुलासा।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। कॉलेज के इश्क और प्रेम के बंधन से आजाद होने की बेचैनी में अपने ही पार्टनर की हत्या। कुछ ऐसी है भोपाल के सत्यप्रकाश और बिहार की स्नेहलता की कहानी। कहानी की शुरुआत होती है दोनों के इश्क से फिर मर्डर और मगरमच्छ के निवाले से लेकर पुलिस की एंट्री। हैरान करने वाली है दोनों की प्रेम कहानी।
लिवइन में रहने के बाद बच्चे होने पर शादी के बंधन में बंधने के दबाव में सत्यप्रकाश ने नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता की गला घोंट कर हत्या दी। इसके बाद सुराग मिटाने के लिए मगरमच्छ का निवाला बना दिया।
बच्चे होने के बाद शुरू होता है विवाद
कहानी की शुरुआत में बिहार से स्नेहलता पढ़ने के लिए मध्य प्रदेश के भिंड जाती है। वहां पढ़ाई के दौरान उसकी मुलाकात काम करने वाले सत्यप्रकाश से होती है, जो पहले से शादीशुदा था और वहां काम करता था। दोनों में प्रेम हो जाता है और फिर वो साथ रहने का फैसला करते हैं। दोनों की जिंदगी हंसी खुशी गुजर रही थी लेकिन जब दोनों के जीवन में बच्चा आ जाता है तब वो परेशान होने लगते हैं।
लिवइन में रहने के बाद दोनों के जीवन में बच्चा आता है तब स्नेहलता ने सत्यप्रकाश पर शादी का दबाव डाला। हालांकि वो पहले से शादीशुदा था और किसी भी प्रकार से नए बंधन में बंधने के लिए तैयार नहीं था। इसके साथ ही उसने लड़की को रास्ते से हटाने की पूरी पटकथा तैयार कर ली।
शॉपिंग के बहाने ले गया यूपी
सत्यप्रकाश लड़की को अपने साथ कानपुर ले जाकर खरीदारी करने का वादा करता है। यहीं से उसके खौफनाक खेल की शुरुआत होती है। लड़की को आखिरी बार यहीं पर देख गया उसके बाद वो किसी को नहीं दिखी। इसके बाद वो वापस भिंड जाकर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाता है। हालांकि पुलिस को शक होने पर वो सत्यप्रकाश के साथ सख्ती से पेश आती है। जिसके बाद वो टूट जाता है और हत्या की बात कबूल कर लेता है।
कैसे बनाया मगरमच्छों का निवाला
सत्यप्रकाश ने पुलिस के सामने मर्डर की बात स्वीकार करता है और बताता है कि स्नेहलता को यूपी के इटावा जिले के पचनदा के पास ले जाकर फेंक दिया। सत्यप्रकाश को लगा कि वहां पर फेंकने से बच जाएगा, क्योंकि यहां पर रहने वाले मगरमच्छ उसके शव को अपना निवाला बना लेंगे। इस प्रकार उसके मिलने की संभावना ना के बराबर हो जाएगी।
पुलिस इस जांच के लिए एनडीआरएफ (नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स ) की मदद ले रही है ताकि किसी भी प्रकार से महिला के मर्डर की शिनाख्त हो सके। पुलिस को भी इस मामले में शक है कि मगरमच्छ ने शव खा लिया होगा, हालांकि जांच जारी है।
