विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिग्विजय सिंह की यात्रा में स्कूली बच्चों के इस्तेमाल की शिकायत, NHRC ने MP के मुख्य सचिव व DGP को भेजा नोटिस

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:00 PM (IST)

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' में स्कूली बच्चों के इस्तेमाल पर विवाद खड़ा हो गया है। ...और पढ़ें

दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो)

HighLights

  1. यात्रा में स्कूली बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप।

  2. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने MP सरकार को नोटिस भेजा।

  3. बच्चों के अधिकारों के उल्लंघन की जांच की मांग की गई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यात्रा के दौरान स्कूली बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने की शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो की पीठ के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रदेश की सीमा में यात्रा के दौरान बच्चों को शामिल कर उनसे राजनीतिक नारे लगवाए गए। इस संबंध में वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने की बात भी शिकायत में कही गई है।

बच्चों को पैसे देकर शामिल करने की आशंका, जांच की मांग

शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि बच्चों को यात्रा में शामिल करने के लिए उन्हें पैसे दिए गए होंगे। साथ ही, बच्चों के अधिकारों और संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की गई है। आयोग ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की आवश्यकता जताई है।

यह भी पढ़ें- आरक्षक से DSP तक बदलेगी पुलिस की ट्रेनिंग, जनता से व्यवहार सुधारने पर भी रहेगा फोकस; नए सत्र से शुरुआत की तैयारी

उज्जैन से अयोध्या तक करीब 1,000 किलोमीटर की यात्रा

मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव से भी कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। अब संबंधित अधिकारियों के जवाब और जांच के निष्कर्षों पर नजर रहेगी। गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह ने दशहरा के दिन उज्जैन से ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ की शुरुआत की थी। तय कार्यक्रम के अनुसार, करीब 1,000 किलोमीटर की यह यात्रा 70 दिनों में पूरी की जानी है।