विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Balaghat Encounter : मप्र के बालाघाट में हाक फोर्स के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, तलाशी अभ‍ियान जारी

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Sun, 18 Dec 2022 04:43 PM (IST)

हर्राटोला के जंगल में नक्‍सलियों की हाक फोर्स और जिला बल के साथ मुठभेड़ हुई। जवानों ने नक्‍सलियों का बहादुरी ...और पढ़ें

हर्राटोला के जंगल में नक्‍सलियों की हाक फोर्स और जिला बल के साथ मुठभेड़ हुई।
हर्राटोला के जंगल में नक्‍सलियों की हाक फोर्स और जिला बल के साथ मुठभेड़ हुई।

बालाघाट, जेएनएन। नक्‍सलियों के खिलाफ अभियान में मध्य प्रदेश के बालाघाट (Balaghat) में हाक फोर्स को एक और बड़ी सफलता मिली है। रविवार को मुठभेड़ (Encounter) में एक नक्सली (Naxalite) मारा गया, जबकि कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। हालांकि मारे गए नक्सली की पहचान अभी नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि हर्राटोला के जंगल में सर्च आपरेशन जारी है।

हाक फोर्स और जिला बल के साथ हुई मुठभेड़

हर्राटोला के जंगल में नक्‍सलियों की हाक फोर्स और जिला बल के साथ मुठभेड़ हुई। जवानों ने नक्‍सलियों का बहादुरी के साथ सामना किया और एक नक्सली को धराशायी कर दिया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान कुछ अन्य नक्सलियों के भी घायल होने की संभावना है। पुलिस अध‍िकारियों ने बताया कि हर्राटोला के जंगल में नक्‍सलियों के खिलाफ जवानों का सघन तलाशी अभ‍ियान जारी है।

पुलिस ने दी जानकरी

पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में मारे गए नक्‍सली की पहले पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। लेकिन बाद में पता चला कि मारा गया नक्सली रूपेश कान्हा भोरम देव का सक्रिय नक्सली कमांडर कबीर उर्फ सुरेंद्र का गार्ड है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से नक्‍सली बालाघाट और उसके सीमावर्ती इलाकों में अपना वर्चस्‍व बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं, वह आसपास के इलाकों में अपना पैर पसार रहे हैं, लेकिन उन्‍हें पुलिस और प्रशासन का कड़ा जवाब मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- कोरोना से ठीक हुए मरीजों में हार्ट अटैक और मौत ज्यादा होने की बात गलतः पटना एम्स की रिसर्च

यह भी पढ़ें- Fact Check : पुराना है युवक को बल्‍ले से पीटते सिपाही का वायरल वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।