MP: 'कांग्रेस डूबता जहाज इसका डूबना तय', नरोत्तम मिश्रा ने कसा तंज- राहुल गांधी बताएं भारत कहां टूटा दिखा जिसे वो जोड़ आए
नरोत्तम मिश्रा ने जबलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख के मस्जिद जाने पर कहा कि हम किसी धर्म और मजहब के खिलाफ नहीं हैं। ये इसी बात का द्वेतक है हम रहीम और रस खान के उपासक रहे हैं। हमारी संस्कृति शुरू से ही वसुधैव कुटुंबकम की रही है।
जबलपुर, जागरण ऑनलाइन डेस्क। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जबलपुर में कहा कि कांग्रेस के नेता हर राज्य में छोड़- छोड़ कर जा रहे हैं। इस दिल के टुकड़े हजार हुए एक इधर गिरा एक उधर गिरा। गृहमंत्री ने कहा, मध्यप्रदेश में राहुल गांधी आएं तो बताएं अभी तक उन्हें भारत कहां टूटा हुआ दिखा, जिसे वो जोड़ आए।
पार्टी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर कांग्रेस विचित्र दुविधा में फंसी हुई है।
दुर्भाग्य की बात है कि इतने सालों से एक राष्ट्रीय पार्टी अपना अध्यक्ष नहीं चुन पा रही है।
कांग्रेस आज एक डूबता जहाज है और इसका डूबना तय है। pic.twitter.com/IvQWTTaDxO— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 23, 2022
नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश की सीमा में आए तो राहुल गांधी ने 10 दिन के अंदर दो लाख का कर्जा माफ किया था। किसी एक किसान को साथ लेकर चले जिसका कर्ज 10 दिन में माफ किया हो। उस एक नौजवान को भी लेकर चले जिसे 4 हजार रुपए मिले हैं। और ऐसा नहीं करते हैं तो झूठ बोलने का पाप जो कांग्रेस ने किया है लिखित में माफ़ी मांगने का काम करे।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जबलपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख के मस्जिद जाने पर कहा कि हम किसी धर्म और मजहब के खिलाफ नहीं हैं। ये इसी बात का द्वेतक है, हम रहीम और रस खान के उपासक रहे हैं। हमारी संस्कृति शुरू से ही वसुधैव कुटुंबकम की रही है।
'मुसलमान से बैर नहीं, आतंक की खैर नहीं'
हमारी संस्कृति वसुधैव कुटुंबकम के सिद्धांत
को प्रतिपादित करती है। श्रद्धेय सरसंघचालक मोहन भागवत जी का मस्जिद में जाना इस बात का द्योतक है कि हम किसी धर्म या मजहब के खिलाफ नहीं हैं।@RSSorg pic.twitter.com/EJrvRanZJO— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) September 23, 2022
उन्होंने कहा कि हमारी स्पष्ट सोच शुरू से ही है, मुसलमानों से बैर नहीं है और आतंकियों की खैर नहीं है। टेरर फंडिंग पर एटीएस और एनआइए के छापे पर गृहमंत्री बोले, एटीएस और एनआइए ने जॉइंट ऑपरेशन चलाया है। जिसमें कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि आरोपियों को अदालत में पेश कर आज रिमांड पर लिया जाएगा।
कांग्रेस पर तंज कसते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि विचित्र दुविधाओं में फंसी कांग्रेस चार साल में अध्यक्ष नहीं चुन पाईं। कार्यकारी अध्यक्ष से काम चला रहे हैं, जिसके नाम का प्रस्ताव पास है वह अध्यक्ष बनना नहीं चाहते, जो अध्यक्ष बनना चाहते हैं, उसे बनाने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस डूबता जहाज है इसका डूबना तय है।