Narmadapuram News: घर की दहलीज पर मां को कुल्हाड़ी से काटा, बचाने आई बेटी की भी हत्या; इलाके में तनाव
नर्मदापुरम के पीलीखंती में मां-बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया दोनों ने घटनास्थल पर ही दोम तोड़ दिया। महिला की एक अन्य बेटी और बेटा भी है। दिन दिहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके में सनसनी पैदा कर दी है। । हत्याकांड के पीछे मकान का विवाद होने का संदेह है। पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है।

जेएनएन, नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम के पीलीखंती में मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। रविवार शाम करीब पांच बजे मां बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव मकान की दहलीज पर मिला। वहीं, महिला की बेटी का शव घर से थोड़ी दूर बरामद हुआ।
हत्याकांड के पूछे मकान विवाद का संदेह
महिला की एक अन्य बेटी और बेटा भी है। दिन दिहाड़े हुई इस हत्या ने इलाके में सनसनी पैदा कर दी है। । हत्याकांड के पीछे मकान का विवाद होने का संदेह है। पुलिस लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है।
हिरासत में दो युवक
हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी डॉ गुरकरन सिंह, एएसपी आशुतोष मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटनास्थल से दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने हत्याकांड में उपयोग की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।
तड़पती मां को बचाने आई बेटी पर भी हमला
मां पूजा को तड़पता देख पल्लवी बचाने के लिए आई, तो हमलावरों ने पल्लवी के सिर पर कुल्हाड़ी मार दी। जान बचाने के लिए पल्लवी कुछ दूर भागी, तो हत्यारे उसके पीछे दौड़े। लहूलुहान पल्लवी बचाने की गुहार लगा रही थी। हमलावरों ने एक के बाद एक कई वार पल्लवी पर किए। कुछ देर तड़पने के बाद पल्लवी ने भी दम तोड़ दिया।
मौके पर पूजा की छोटी बेटी और बेटा भी मौजूद थे। मां के शव के पास बिलख रहे थे, आरोपियों से छोड़ने की बात कह रहे थे। दोनों बच्चे बेहद घबराए हुए थे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने सबसे पहले बच्चों को संभाल सुरक्षित स्थान पर पहुंचा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।