Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Board Exam 2023: 5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 23 मार्च से, बोर्ड ने जारी किया टाइम-टेबल

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 22 Dec 2022 07:03 PM (IST)

    10वीं और 12वीं के बाद अब मध्य प्रदेश में पांचवी और आठवीं बोर्ड की परीक्षाओं की डेट घोषित कर दी गई हैं । सरकारी व निजी स्कूलों में पांचवीं-आठवीं की बोर ...और पढ़ें

    Hero Image
    MP Board Exam 2023: 5वीं-8वीं की वार्षिक परीक्षाएं 23 मार्च से, बोर्ड ने जारी किया टाइम-टेबल

    मध्य प्रदेश, भोपाल: 10वीं और 12वीं के बाद अब मध्य प्रदेश में पांचवी और आठवीं बोर्ड की परीक्षाओं की डेट घोषित कर दी गई हैं । सरकारी व निजी स्कूलों में पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा 23 मार्च से शुरू होगी। दोनों परीक्षाएं एक अप्रैल को समाप्त होगी। परीक्षा का समय दोनों कक्षाओं के लिए सुबह 9 बजे से 11 बजकर 30 मिनट निर्धारित किया गया है। इस संबंध में बुधवार को राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देश जारी कर दिए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन पैटर्न पर पूछे जाएंगे परीक्षा में प्रश्‍न

    मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने राज्य के सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के लिए 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट तथा टाइम टेबल जारी किया है । राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश के मुताबिक इस बार 60 अंक का प्रश्नपत्र होगा। इसमें 10 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न, 30 अंक के लघुउत्तरीय और 20 अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे। साथ ही प्रोजेक्ट के आधार पर 40 अंक मिलेंगे। इस बार निजी स्कूलों में भी एमपी बोर्ड के पाठ्यक्रम पर आधारित परीक्षा ली जाएगी।

    16 लाख विद्यार्थियों परीक्षा में होंगे शामिल

    बता दें कि राज्य शिक्षा केंद्र ने पिछले साल से ही पांचवीं-आठवीं की परीक्षा को बोर्ड परीक्षा कर दिया है। पिछले साल सिर्फ सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। इस बार पांचवीं-आठवीं में एमपी बोर्ड से संबंधित सभी निजी स्कूलों को भी शामिल किया है। इस बार सरकारी व प्रायवेट स्कूलों के पांचवीं-आठवीं के करीब 16 लाख विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा देना होगी। इसमें सीबीएसई के विद्यार्थी शामिल नहीं रहेंगे। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने समय-सारिणी, प्रश्नपत्रों का स्वरूप और ब्लू प्रिंट जारी कर दिया गया है।

    पांचवीं की परीक्षा की समय सारिणी

    पांचवीं की परीक्षा में 23 मार्च को प्रथम भाषा विशिष्ट हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी का पेपर रहेगा। 27 मार्च को पर्यावरण अध्ययन, 29 मार्च को द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) या सामान्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) का पेपर रहेगा। 31 मार्च को अंतिम पेपर अतिरिक्त भाषा सामान्य उर्दू, हिंदू, अन्य का पेपर रहेगा।

    आठवीं की परीक्षा की समय सारिणी

     23 मार्च को गणित या संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए), 25 मार्च को विज्ञान, 27 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 29 मार्च को प्रथम भाषा विशिष्ट (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी) का पेपर रहेगा। 31 मार्च को द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर) या सामान्य हिंदी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी है) का पेपर रहेगा। एक अप्रैल को आखिरी पेपर तृतीय भाषा संस्कृत, सामान्य (हिंदी, उर्दू, मराठी, उडिय़ा, पंजाबी, अन्य) अथवा चित्रकला (मूक बधिरों के लिए) का पेपर रहेगा।