विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उज्जैन जा रही बरातियों से भरी बस ब्यावरा के पास पलटी, दूल्हे की दादी समेत 3 की मौत; 19 घायल

Published: Thu, 30 Apr 2026 05:52 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2026 06:27 PM (IST)

मुरैना से उज्जैन जा रही बरातियों से भरी बस राजगढ़ के ब्यावरा में पलट गई। इस हादसे में दूल्हे की ...और पढ़ें

ब्यावरा में बरात की बस पलटी।

ब्यावरा में बरात की बस पलटी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुरैना से उज्जैन जा रही एक खुशियों भरी बारात गुरुवार सुबह राजगढ़ जिले के ब्यावरा में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। काचरी जोड़ के पास बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण दुर्घटना में दूल्हे की दादी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

झपकी बनी हादसे की वजह

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र ट्रेवल्स की बस में 60-70 बराती सवार थे, जो रछेड़ गांव से उज्जैन जा रहे थे। सुबह करीब 6 बजे चालक को झपकी आ गई, जिससे बस नियंत्रण खो बैठी। बस सड़क किनारे खाई में उतरते हुए दूसरी लेन में पहुंची और कई बार पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस करीब 10-12 मीटर तक उछलती-पलटती रही।

rjgrh B bus palti 2155

चीख-पुकार से गूंजा इलाका

हादसा इतना भीषण था कि बस के अंदर बैठे लोग सीटों में फंस गए, कई बाहर जा गिरे। अंशु उर्फ विष्णु तोमर (25) और अभय तोमर (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हे की दादी बिटोली देवी (60) ने गंभीर चोटों के कारण दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

rjgrh B bus palti 2156

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से ब्यावरा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल कई लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

मंत्री पहुंचे अस्पताल, मदद का भरोसा

हादसे की खबर मिलते ही राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

ड्राइवर बदला, फिर भी नहीं टली त्रासदी

हैरानी की बात यह सामने आई है कि हादसे से करीब दो घंटे पहले ही बस का ड्राइवर बदला गया था, बावजूद इसके नया चालक भी झपकी का शिकार हो गया। इस लापरवाही ने तीन जिंदगियां छीन लीं और कई परिवारों को गहरे जख्म दे दिए।

यह भी पढ़ें- कटनी में डंपर-कार की भिड़ंत में चार की मौत, एक की हालत नाजुक, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

खुशियों से मातम तक का सफर

बुधवार रात मुरैना से हंसी-खुशी निकली तोमर परिवार की बारात में ढोल-नगाड़ों और गीतों की गूंज थी, लेकिन कुछ ही घंटों में वही यात्रा चीखों और आंसुओं में बदल गई। जो परिवार शादी की खुशियां मनाने जा रहा था, वह अब अस्पताल और पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर अपनों के इंतजार में खड़ा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।