विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Weather: उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई सिहरन, इंदौर लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे ठंडा; अगले चार दिन और गिरेगा पारा

Published: Sat, 07 Nov 2026 03:49 PM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से ठंड बढ़ रही है, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. उत्तर-पश्चिमी हवाओं से मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड।

  2. इंदौर लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे ठंडा शहर।

  3. पूर्वी मध्य प्रदेश में अगले चार दिन और गिरेगा पारा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में ठंडक का असर बढ़ रहा है। दिन और रात, दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि, आसमान साफ रहने से दिन में तेज धूप निकल रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है।

शुक्रवार को प्रदेश में दिन के तापमान में सबसे अधिक गिरावट छतरपुर जिले के नौगांव में दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 30 डिग्री पर पहुंच गया। बैतूल में दिन का तापमान 28.9 डिग्री और नरसिंहपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इंदौर में लगातार दूसरी रात सबसे ज्यादा ठंड

रात के तापमान में भी गिरावट का सिलसिला जारी है। इंदौर लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां बीती रात न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम है। इससे एक रात पहले भी इंदौर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

वहीं, पचमढ़ी और रायसेन में रात का तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल और अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा छिंदवाड़ा, दमोह और बालाघाट के मलाजखंड में पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें- CM मोहन से मुलाकात के बाद सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, 20 हजार रुपये मासिक तक होगा वेतन; नियमित भी होंगे

पूर्वी मध्य प्रदेश में बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती के अनुसार, आगामी चार दिनों के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव जारी रहेगा। ऐसे में रात के साथ सुबह के तापमान में भी गिरावट होगी और ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।