MP Weather: दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में बना कम दबाव का क्षेत्र, बैतूल-धार में झमाझम; 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है और दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण कई जिलों में ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।
HighLights
दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय।
बैतूल और धार में हुई झमाझम बारिश, अन्य जिलों में भी वर्षा।
अगले 24 घंटे में 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता जारी है। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से शनिवार को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। अगले पांच दिनों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
इन इलाकों में वेदर सिस्टम सक्रिय
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर विदर्भ और उससे लगे मध्य प्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे उत्तर विदर्भ के ऊपर सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से करीब 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला है। इसके अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उससे लगे उत्तर गुजरात की ओर जाने की संभावना है।
यहां-यहां बरसा पानी
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बैतूल में 61.8 मिलीमीटर और धार में 60.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा बालाघाट में 41.2, आगर में 38, उज्जैन में 33, इंदौर में 30.7, देवास में 28, सिवनी में 25, सीहोर में 14, भोपाल में 13.4, कटनी और शाजापुर में 12-12 तथा झाबुआ में 11.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान इंदौर, उज्जैन और शहडोल संभागों के अधिकांश स्थानों, जबकि भोपाल, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभागों में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई। ग्वालियर और सागर संभागों में कुछ स्थानों तथा चंबल संभाग में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई।
14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, उज्जैन, देवास और मंदसौर में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है। इन जिलों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।
इन क्षेत्रों में बारिश के साथ गरज-चमक और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।
भोपाल समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का असर
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को राजधानी भोपाल समेत विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर आ सकता है।
कई जिलों में बारिश के आसार
अगले 24 घंटे में सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में अधिकांश स्थानों पर बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
वहीं खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम और उज्जैन में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुर, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सागर सहित कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, निवाड़ी और मैहर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- MP Weather: छत्तीसगढ़ से एमपी की ओर बढ़ा सिस्टम, बैतूल-उज्जैन समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में प्रदेश के मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। कम दबाव के क्षेत्र की पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की गतिविधि के चलते मध्य प्रदेश के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश का असर बना रह सकता है।
