विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP Weather: गुना में साढ़े चार इंच बारिश, भोपाल समेत 23 जिलों में गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:57 PM (IST)

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां गुना में साढ़े चार इंच से अधिक बारिश दर्ज की ...और पढ़ें

-प्रतीकात्मक चित्र।

-प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. गुना में 115.6 मिमी (साढ़े चार इंच) से अधिक बारिश दर्ज।

  2. भोपाल सहित 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें संभावित।

  3. दो मौसमी प्रणालियां मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रही हैं।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बादलों का डेरा है, जबकि राजधानी भोपाल में हल्की धुंध के बीच सूरज और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में दो अलग-अलग मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से कई जिलों में बादलों का डेरा है और कहीं-कहीं हल्की फुहारें भी पड़ रही हैं। सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल अंचल सहित 23 जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

गुना में 115.6 मिमी बारिश, कई जिलों में पड़ी फुहारें

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सात संभागों— भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और जबलपुर— के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। अन्य संभागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

सोमवार सुबह 8:30 बजे तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार, गुना में सर्वाधिक 115.6 मिलीमीटर बारिश हुई। यह साढ़े चार इंच से भी अधिक है। इसके अलावा राजगढ़ जिले के सुसनेर में 27 मिमी, भानपुरा में 20 मिमी, नलखेड़ा, कयामपुर और बदरवास में 19-19 मिमी, सुवासरा में 18.2 मिमी, आगर में 17 मिमी और खंडवा में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।

दो मौसमी सिस्टम से बदला मौसम

मौसम विज्ञानी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश-पंजाब के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर रहे हैं। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से पश्चिमी मध्य प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। भोपाल में भी हल्की धुंध के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- MP Weather: वेदर सिस्टम का असर, राजगढ़-नीमच समेत 21 जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।