विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: 12 आदिवासी घरों को गिराए जाने के मामले ने पकड़ा तूल, शिवराज के विरोध के बाद सरकार कराएगी जांच

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:58 AM (IST)

मध्य प्रदेश के कोसमी गांव में 12 आदिवासी परिवारों के मकान गिराए जाने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान(फाइल फोटो)

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान(फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के एक गांव में 12 आदिवासी परिवारों के मकान गिराए जाने के मामले में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है।

यह कदम केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रभावित परिवारों से मिलने और वन विभाग व स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाने के एक दिन बाद उठाया गया है।

शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने और उनकी फसल नष्ट किए जाने को सरासर 'अन्याय' करार दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि यह कार्रवाई अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा की छवि खराब करने की साजिश प्रतीत होती है।

पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि यहां जो कुछ हुआ, वह बेहद दुखद है। मैंने सालों पहले अधिकारियों से कहा था कि इन परिवारों को परेशान न किया जाए, क्योंकि वे लंबे समय से यहां रह रहे हैं।

मैं मुख्यमंत्री को इनके आंसुओं, बर्बाद हुई फसलों और उजड़े भविष्य के बारे में बताऊंगा। कोसमी गांव शिवराज सिंह चौहान के विदिशा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि मैंने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हमारी सरकार संवेदनशील है और जांच के बाद सारी स्थिति साफ हो जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, शिवराज सिंह चौहान जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर इन परिवारों की परेशानी से उन्हें अवगत करा सकते हैं।

वन विकास निगम के सूत्रों के मुताबिक, इन 12 परिवारों ने वन भूमि पर अतिक्रमण किया हुआ था। सूत्रों ने बताया कि वर्ष 2021 में 186.9 हेक्टेयर जमीन पर पौधारोपण किया गया था, जिसमें से 38.84 हेक्टेयर पर कथित तौर पर अतिक्रमण कर लिया गया था।

सिंघपुर गांव के इन परिवारों में 10 आदिवासी और 2 ओबीसी परिवार शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि यह मामला 2025 में अदालत तक पहुंचा था और प्रभावितों को नोटिस भी जारी किए गए थे।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बड़ा फर्जीवाड़ा, एमबीबीएस की फर्जी डिग्री से नौकरी पाने वाले बीएमओ पर एफआईआर

यह भी पढ़ें- आस्था की अनूठी मिसाल: 67 की उम्र में साइकिल से चार धाम व 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर निकले मध्य प्रदेश के नरेंद्र