आस्था का अनूठी मिसाल: 67 की उम्र में साइकिल पर चारधाम व 12 ज्योतिर्लिंग की दूरी नापने निकले एमपी के नरेंद्र
67 वर्षीय इंदौर निवासी नरेंद्र कसेरा साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम सहित प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा पर निकले हैं। ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी नरेंद्र कसेरा।
HighLights
67 वर्षीय नरेंद्र कसेरा साइकिल से तीर्थयात्रा पर हैं।
12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम की यात्रा का संकल्प।
आस्था, संकल्प और आत्मविश्वास की अनूठी मिसाल।
संवाद सूत्र, अनूपशहर (बुलंदशहर)। आज के दौर में जहां लोग लंबी दूरी तय करने के लिए मोटर वाहनों पर निर्भर हैं, वहीं 67 वर्षीय नरेंद्र कसेरा साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग, चारधाम और देश के प्रमुख तीर्थस्थलों की यात्रा पर निकल पड़े हैं। उनकी यह यात्रा आस्था, संकल्प और आत्मविश्वास की मिसाल बन गई है।
मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी नरेंद्र कसेरा अपनी दूसरी अखिल भारतीय साइकिल यात्रा पर निकले हैं। नरेंद्र कसेरा अपनी यात्रा में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करेंगे। इसके अलावा चारधाम की यात्रा भी करेंगे। शुक्रवार को नगर में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। नरेंद्र कसेरा का कहना है, कि साइकिल उनके लिए केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि श्रद्धा, आत्मानुशासन और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
उनका उद्देश्य लोगों को आस्था, सकारात्मकता और दृढ़ इच्छाशक्ति का संदेश देना है। इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, दीपक कुशवाहा, हरीश गर्ग, कपिल शर्मा, सलाम खां, बबलू कुरैशी आदि ने राम नाम का दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इससे पहले मार्च 2024 में भी उन्होंने साइकिल से करीब 14 महीने तक देशभर की यात्रा की थी।
