विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'टाइगर स्टेट' के बाघों की दक्षिण में बढ़ी डिमांड, आंध्र के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने लिखा MP सरकार को पत्र

Published: Fri, 17 Apr 2026 08:10 PM (IST)

मध्य प्रदेश अब 'टाइगर सप्लायर' के रूप में उभर रहा है। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने पापीकोंडा नेशनल ...और पढ़ें

आंध्र के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मप्र सरकार को पत्र लिखकर बाघ की मांग की।

आंध्र के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मप्र सरकार को पत्र लिखकर बाघ की मांग की।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। 'टाइगर स्टेट' का गौरव रखने वाला मध्य प्रदेश एक बार फिर देश में ‘टाइगर सप्लायर’ के रूप में उभर रहा है। गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा और असम के बाद अब आंध्र प्रदेश ने भी राज्य से बाघों की मांग की है। इस संबंध में आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मध्य प्रदेश सरकार को औपचारिक पत्र भेजा है।

पापीकोंडा नेशनल पार्क में होगी बसाहट

आंध्र प्रदेश ने अपने पापीकोंडा नेशनल पार्क के लिए मध्य प्रदेश के प्रमुख टाइगर रिजर्व कान्हा, सतपुड़ा और पेंच से बाघों के साथ गौर (बाइसन) की भी मांग की है। राज्य सरकार पहले ही गुजरात और राजस्थान को बाघ उपलब्ध करा चुकी है, जबकि अन्य राज्यों के लिए प्रक्रिया जारी है।

NTCA की मंजूरी के बाद ही होगा ट्रांसफर

बाघों के स्थानांतरण से पहले राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की अनुमति जरूरी होगी। इसके तहत संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वहां का पर्यावरण बाघों के अनुकूल है। आंध्र प्रदेश ने मध्य प्रदेश के वन विभाग से अपने यहां उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के लिए दौरा करने का भी आग्रह किया है।

मध्य प्रदेश सरकार ने इस पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट अनुकूल मिलने और एनटीसीए की स्वीकृति के बाद ही बाघों को भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

तेलंगाना और झारखंड भी कतार में

आंध्र प्रदेश के अलावा तेलंगाना और झारखंड ने भी मध्य प्रदेश से बाघों की मांग की है। झारखंड ने अपने पलामू टाइगर रिजर्व के लिए तीन बाघ (दो मादा, एक नर) के साथ 50 बायसन, 50 सांभर और हिरण मांगे हैं। वहीं, तेलंगाना के कवाल टाइगर रिजर्व में भी एमपी से बाघ बसाने की योजना है।

यह भी पढ़ें- 'विवाह का कार्ड दिखाओ, दो कमर्शियल गैस सिलिंडर पाओ'; भोपाल में LPG संकट के बीच शादी वाले घरों को बड़ी राहत

इसलिए टाइगर स्टेट है मप्र 

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में की गई बाघों की गणना के अनुसार मध्य प्रदेश में 785 बाघ हैं, जो देश में सबसे अधिक हैं। यही वजह है कि अन्य राज्य अब अपने वन्यजीव अभ्यारण्यों को मजबूत करने के लिए MP की ओर देख रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।