विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP के सवा लाख शिक्षकों को मिलेगा चौथा वेतनमान, 3 से 5 हजार रुपये बढ़ेगी मासिक सैलरी

Published: Fri, 03 Apr 2026 02:47 PM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2026 12:13 PM (IST)

मध्य प्रदेश सरकार ने 35 साल की सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ देने का ...और पढ़ें

मप्र में 35 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों की बढ़ेगी सैलरी (प्रतीकात्मक चित्र)

मप्र में 35 साल की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों की बढ़ेगी सैलरी (प्रतीकात्मक चित्र)

HighLights

  1. 35 वर्ष सेवा पूरी करने वाले शिक्षकों को लाभ।

  2. मासिक वेतन में 3 से 5 हजार रुपये की वृद्धि।

  3. सवा लाख शिक्षकों को मिलेगा चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने लंबे समय से सेवा दे रहे शासकीय शिक्षकों को बड़ी राहत दी है। 35 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को अब चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ मिलेगा। यह सुविधा एक जुलाई 2023 या उसके बाद पात्रता पूरी करने वाले शिक्षकों पर लागू होगी।

15 हजार शिक्षकों को अभी से लाभ

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब सवा लाख शिक्षक लाभान्वित होंगे, जिनमें से लगभग 15 हजार शिक्षकों को इसी वित्तीय वर्ष में इसका फायदा मिलने लगेगा। इस वेतनमान के लागू होने से पात्र शिक्षकों को हर महीने तीन से पांच हजार रुपये तक की अतिरिक्त राशि मिलेगी।

इस योजना के लिए कैबिनेट द्वारा 322.34 करोड़ रुपये की मंजूरी दी जा चुकी है। इसके दायरे में सहायक शिक्षक, शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, खेल, संगीत-नृत्य, विज्ञान, आईटी और माध्यमिक शिक्षक सहित विभिन्न शैक्षणिक पद शामिल किए गए हैं।

शिक्षक दिवस पर की थी घोषणा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 5 सितंबर 2025 को शिक्षक दिवस के अवसर पर इस योजना की घोषणा की थी। अब इसे अमल में लाते हुए हजारों शिक्षकों को आर्थिक लाभ देने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें- MP के 50 लाख श्रमिकों के लिए खुशखबरी : वेतन बढ़ा, अब हर माह 234 रुपये ज्यादा मिलेंगे

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौर के अनुसार, एक जुलाई 2023 तक 35 वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षक (भले ही वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं) भी इस लाभ के पात्र होंगे। पहले यह सुविधा केवल सीधे भर्ती हुए लेक्चरर, सहायक संचालक और प्राचार्यों को मिल रही थी, अब अन्य शिक्षकों को भी इसका लाभ मिलेगा।