विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Politics: 'मै केंद्र में भी रहूंगा और राज्य में भी...', जेपी नड्डा से मिलने के बाद राजनीतिक भविष्य पर बोले शिवराज

By AgencyEdited By: Mohammad Sameer
Published: Wed, 20 Dec 2023 05:00 AM (IST)

नड्डा और शिवराज के बीच प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है। नड्डा ने इस संबंध में ...और पढ़ें

जेपी नड्डा से मिलने के बाद राजनीतिक भविष्य पर बोले शिवराज
जेपी नड्डा से मिलने के बाद राजनीतिक भविष्य पर बोले शिवराज

HighLights

  1. शिवराज को पार्टी संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
  2. नड्डा से दिल्ली में एक घंटे तक 10 मिनट तक चर्चा

राज्य ब्यूरो, भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जल्द ही राजनीतिक पुनर्वास हो सकता है। पार्टी संगठन में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद है। दिल्ली में मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट के बाद खुद शिवराज ने कहा-नड्डा जी से मेरी अगली भूमिका के बारे में चर्चा हुई है। अभी विकसित भारत संकल्प यात्राओं में जाऊंगा। विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद शिवराज का यह पहला दिल्ली दौरा रहा।

नड्डा से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, मै केंद्र में भी रहूंगा और राज्य में भी। शिवराज पहले भी पार्टी में अलग-अलग दायित्व में रह चुके हैं। बड़े जनाधार वाले नेता होने के चलते लोकसभा चुनाव में पार्टी मप्र व अन्य राज्यों में उनका उपयोग कर सकती है।

शिवराज ने खुद बताया कि वह दक्षिण के राज्यों में जाएंगे। इससे यह माना जा रहा है उन्हें दक्षिण के किसी राज्य का लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया जा सकता है। दोनों नेताओं के बीच एक घंटे 10 मिनट वार्ता चली। शिवराज ने कहा-

आज भेंट करने आया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते उनके (जेपी नड्डा) नेतृत्व में हम काम करते हैं। वह मार्गदर्शक और मेरे मित्र भी हैं। युवा मोर्चा में जब नड्डा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तो मैं राष्ट्रीय महामंत्री था। लंबे समय तक हम लोगों ने साथ काम किया है। उनके साथ अगले काम के बारे में भी उन्होंने मुझसे चर्चा की है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भी वह मेरी जो भूमिका तय करेंगे उसे मैं पसंद करूंगा।

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते पहले मैने कई बार कहा है भाजपा का काम मेरे लिए मिशन है। मैं जनता का सेवक हूं। जब आप मिशन में काम करते हैं तो आप यह तय नहीं करते कि आपको क्या करना है, मिशन निर्धारित करता है। मैं अपने बारे में सोचता ही नहीं। उन्होंने कहा कि फिलहाल विकसित भारत संकल्प यात्रा में मेरे कार्यक्रम तय होंगे, उनमें मैं जाऊंगा। बाकी राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसा तय करेंगे, जिस भूमिका में वह रखेंगे। पार्टी के माध्यम से देश की सेवा कैसे कर सकूं और प्रधानमंत्री के मिशन को किस तरह आगे बढ़ा सकूं उसी काम में मैं निरंतर लगा रहूंगा।

लोकसभा चुनाव की तैयारी और मंत्रिमंडल विस्तार पर भी हुई चर्चा

नड्डा और शिवराज के बीच प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है। नड्डा ने इस संबंध में उनसे भी राय ली है। शिवराज ने कहा-अब मप्र में मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री होने के कारण वह वह मेरे भी नेता हैं, क्योंकि मैं विधायक हूं और वह विधायक दल के नेता हैं।

भाजपा में कोई छोटा बड़ा नहीं होता। वह योग्य एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। मुख्यमंत्री के नाते मैंने जो काम शुरू किए थे उन्हें वह आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने की रणनीति, विधानसभा चुनाव परिणाम के आधार पर कमजोर सीटों पर अधिक ध्यान देने के लिए भी नड्डा ने कहा है।

यह भी पढ़ेंः Israel Hamas War: इजरायल में गूगल नहीं दिखा रहा 'लाइव ट्रैफिक', युद्धविराम को लेकर क्या बोले राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।