विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Accident: 29 सवारियों को ले जा रही बस पलटी, हादसे में 19 लोग घायल; दो लोगों की हालत गंभीर

Published: Tue, 02 Jan 2024 01:51 PM (IST)

अधिकारी ने बताया कि हादसा भोपाल-विदिशा बाईपास रोड पर सुबह करीब चार बजे हुआ। उपसंभागीय मजिस्ट्रेट मुकेश सिंह ने बताया ...और पढ़ें

घने कोहरे के कारण पलट गई बस (फाइल फोटो)
घने कोहरे के कारण पलट गई बस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. घने कोहरे के कारण एक निजी बस पलटी
  2. बस में सवार 29 में से 19 यात्री घायल
  3. दो घायलों को इलाज के लिए भोपाल किया गया रेफर

पीटीआई, रायसेन। देश के कई हिस्सों में भीषण ठंड और कोहरे का कहर जारी है। इसके कारण आए दिन कई बड़े हादसे हो रहे हैं। इसी बीच, मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में भी भारी कोहरे के कारण एक बस का नियंत्रण खो गया और वह पलट गई, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से दो लोगों की हालत काफी गंभीर है।

बस में 29 यात्री सवार

अधिकारी ने बताया कि हादसा भोपाल-विदिशा बाईपास रोड पर सुबह करीब चार बजे हुआ। उपसंभागीय मजिस्ट्रेट मुकेश सिंह ने बताया कि 29 यात्रियों को लेकर बस इंदौर से सतना जा रही थी, तभी कोहरे के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गई।

यह भी पढ़ें: MP Road Accident: एमपी के गुना में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत; चार घायल

दो घायलों को भोपाल में किया गया रेफर

अधिकारी ने बताया कि सत्रह यात्रियों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया और छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को आगे के इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। घायल यात्रियों में से एक अंकित दुबे ने कहा कि बस चालक तेजी से और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।

यह भी पढ़ें: Truck Driver Protest: खड़ी रही 368 सिटी बसें, 24 मार्गों पर भटकते रहे डेढ़ लाख यात्री; बस चालकों ने किया प्रदर्शन