विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Damoh News: युवक ने पत्नी और 6 महीने की बेटी की कुल्‍हाड़ी से की हत्‍या, फिर खुद ने फांसी लगाकर दे दी जान

By Agency Edited By: Prateek Jain
Published: Sat, 25 May 2024 11:06 AM (IST)

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी और नवजात बेटी ...और पढ़ें

युवक ने पत्‍नी बच्‍ची की हत्‍या के बाद आत्‍महत्‍या कर ली।
युवक ने पत्‍नी बच्‍ची की हत्‍या के बाद आत्‍महत्‍या कर ली।

पीटीआई, दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी और नवजात बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को हिंडोरिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोदा पटना गांव में हुई। हिंडोरिया पुलिस थाना प्रभारी अमित गौतम ने कहा कि मनोज पटेल ने अपनी पत्नी सोनम पटेल (25) और उनकी छह महीने की बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पटेल ने बाद में उसी कमरे में फांसी लगा ली।

गौतम ने कहा, दंपती की दो और चार साल की दो बेटियां उस समय बाहर खेल रही थीं, जबकि उनके परिवार के सदस्य दूसरे कमरों में थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पटेल मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज चल रहा था। आगे की जांच जारी है।