विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: 21 हजार का इनाम, 40 लोगों की टीम, ड्रोन से निगरानी; आखिर पकड़ा गया 'खूंखार' बंदर

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 24 Jun 2023 01:16 PM (IST)

MP Monkey caught viral मध्य प्रदेश के राजगढ़ में कोहराम मचाने वाला 21 हजार का इनामी बंदर आखिरकार पकड़ गया। ...और पढ़ें

MP News: 21 हजार का इनाम, 40 लोगों की टीम, ड्रोन से निगरानी; आखिर पकड़ा गया 'खूंखार' बंदर
MP News: 21 हजार का इनाम, 40 लोगों की टीम, ड्रोन से निगरानी; आखिर पकड़ा गया 'खूंखार' बंदर

राजगढ़, नईदुनिया/जागरण डेस्क। 21 हजार रुपये का इनामी बंदर आखिरकार पकड़ा गया है। राजगढ़ में एक बंदर के आतंक से परेशान लोगों को अब राहत मिली है।

बता दें, बंदर ने कई लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बंदर का उत्पात इतना ज्यादा हो गया था कि इन दो बंदरों को पकड़ने के लिए जिला प्रशासन, वन विभाग और नगर पालिका को इनाम की घोषणा करनी पड़ी। हालांकि, अब बंदर को पकड़ लिया गया है।

ड्रोन की मदद से बंदरों की हुई खोज

बंदर को खोजने के लिए राजगढ़ नगर पालिका को वन विभाग की मदद लेनी पड़ी। 21 जून को उज्जैन से वाइल्ड एनिमल टीम पहुंची और ड्रोन की मदद से बंदर को खोजने का काम शुरू किया गया। कड़ी मश्क्कत के बाद आखिरकार बंदर को वन विभाग की टीम ने पकड़ ही लिया। इसे पकड़ने के लिए शहर में 40 लोगों की टीम तैनात की गई थी। बंदर के पकड़े जाने की खबर सुनने के बाद लोगों को राहत मिली है।

20 दिनों से मचा रखा था आतंक

बता दें, इन बंदरों ने 20 दिन से आतंक मचा रखा था। बंदरों के खौफ से लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे थे। बंदर की दहशत इतनी बढ़ गई थी कि सुबह से ही लोग उसे खोजने में जुट जाते थे। स्थानीय लोगों की पकड़ में न आने के बाद वन विभाग को इसका जिम्मा उठाना पड़ा।

बंदर पकड़ने के लिए पीटी कंपनी, नागर, मोहल्ला, एसपी कार्यालय के पीछे, पशु चिकित्सालय, पारायण चौक, शंकर कालोनी, उदभव नगर सहित पूरे शहर में 14 टीमों को तैनात किया गया। उनके पास पिंजरा, रस्सी का जाल व बंदरों को बेहोश करने के लिए गन भी मौजूद था।