विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को बताया बड़ी इंटेलिजेंस चूक, शिवराज बोले- इन्हीं का खुफिया तंत्र फेल

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Wed, 15 Feb 2023 04:07 AM (GMT+05:30)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के पुलवामा हमले को बड़ी इंटेलिजेंस ...और पढ़ें

दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान में आरोप-प्रत्यारोप
दिग्विजय सिंह और शिवराज सिंह चौहान में आरोप-प्रत्यारोप

भोपाल, राज्य ब्यूरो। पुलवामा हमले की चौथी बरसी पर पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट के बाद आरोप-प्रत्यारोप के तीर चलने लगे। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि पुलवामा हमला स्पष्ट रूप से इंटेलिजेंस चूक थी। उन्होंने बलिदान हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को ट्वीट के माध्यम से श्रद्धांजलि देते हुए यह बात कही। उन्होंने यह भी लिखा कि सभी बलिदानियों के परिवारों का अच्छी तरह से पुनर्वास किया जाएगा।

दिग्विजय सिंह पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं

इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि लगता है कि दिग्विजय सिंह का ही खुफिया तंत्र फेल हो गया है। वह पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। मुख्यमंत्री के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने भी इस मामले में दिग्विजय सिंह पर बयानों से हमला बोला।

यह भी पढ़ें: MP News: शिवराज सरकार फिर लेगी तीन हजार करोड़ रुपये का नया कर्ज, जानें अब तक कितनी बार लिया उधार

कांग्रेस पार्टी के डीएनए की जांच की जरूरत

बता दें कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान बलिदान हो गए थे। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दिग्विजय सिंह हमेशा सेना का अपमान करते हैं। उसका मनोबल गिराने का प्रयास करते हैं। जांच तो दिग्विजय सिंह की होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी के डीएनए की जांच की जरूरत है।

सेना के ऊपर इस तरह के बयान देना कांग्रेस की आदत

गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह श्रद्धांजलि में भी तंज कस रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आइएसआइ के किसी व्यक्ति ने ट्वीट किया है। सेना के ऊपर इस तरह के बयान देने की कांग्रेस की आदत बन गई है। बता दें कि दिग्विजय सिंह इसके पहले भी पुलवामा मामले में बयान देकर विवादों में रहे हैं।

यह भी पढ़ें: MP News: चर्च में आग लगाने वालें आरोपियों का सामने आया यूपी कनेक्शन, दो गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।