विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: अपने राज्य की लाडलियों को हाथ से पत्र लिखेंगे CM शिवराज सिंह चौहान, घर-घर भेजे जाएंगे

By Jagran NewsEdited By: Vinay Kumar Tiwari
Published: Tue, 01 Nov 2022 08:10 PM (IST)

MP News 42 लाख लाडली लक्ष्मी हैं प्रदेशभर में 1500 करीब बालिकाओं ने इस साल लिया कालेज में प्रवेश 1437 ...और पढ़ें

MP News: लाडली लक्ष्मी योजना--दो का क्रियान्वयन आज से, प्रोत्साहन राशि बांटी जाएगी।
MP News: लाडली लक्ष्मी योजना--दो का क्रियान्वयन आज से, प्रोत्साहन राशि बांटी जाएगी।

भोपाल ([राज्य ब्यूरो)]। MP News: जिलों में 'लाडली लक्ष्मी पथ' और शहरों में 'लाडली लक्ष्मी वाटिका' की स्थापना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बेटियों ([लाडली लक्ष्मियों)] को अपने हाथ से पत्र लिखेंगे। पत्र में शुभकामनाओं के साथ बेटियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्घता का भी उल्लेख रहेगा। ये पत्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के माध्यम से बेटियों व उनके अभिभावकों को भेजे जाएंगे।

सरकार बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसमें कालेज जाने वाली प्रदेशभर से 1437 लाडलियां शामिल होंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके बैंक खाते में 12 हजार पांच सौ रपये प्रोत्साहन राशि जमा कराएंगे। लाडली लक्ष्मी योजना--दो में यह प्रविधान किया गया है। इसी के साथ योजना का क्रियान्वयन शुरू हो जाएगा। यह कार्यक्रम सभी जिला मुख्यालय, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषषद में होंगे। जिनमें अभिभावकों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया जाएगा।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री राजधानी की लिंक रोड नंबर--दो का 'लाडली लक्ष्मी पथ' और स्मार्ट सिटी पार्क का 'लाडली लक्ष्मी वाटिका' नामकरण और लोकार्पण करेंगे। सभी जिला मुख्यालयों पर एक--एक स़़डक और शहरों में एक--एक उद्यान का नाम रखा जाएगा। इसे थीम बेस्ड वाटिका के रूप में विकसित किया जाएगा।

लाडलियों के जन्मोत्सव और उनसे संबंधित अन्य कार्यो में वाटिका का उपयोग किया जाएगा। दोनों ही स्थान पर लोकार्पण पत्थर लगाए जाएंगे। ये ऐसे स्थान होंगे, जिनका पहले नामकरण न हुआ हो। मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बेटियों से बात करेंगे। इस कार्यक्रम का इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 42 लाख लाडली लक्ष्मी हैं। इनमें से करीब डेढ़ हजार बालिकाओं ने इस साल कालेज में प्रवेश लिया है। योजना के तहत बालिकाओं को अभी 12 हजार पांच सौ रपये दिए जाएंगे। जबकि कालेज की पढ़ाई पूरी होने पर फिर से 12 हजार पांच सौ रपये दिए जाएंगे। यह कार्यक्रम 'मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस' कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है, जो सात दिन तक चलेगा।

जिलों में भी होगा नामकरण

सभी जिलों में स़़डक और उद्यान का नामकरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लाडलियों के अभिभावक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। वे वाटिका में पौधारोपण भी करेंगे। पथ और वाटिका के नामकरण के बाद मुख्यमंत्री का उद्बबोधन सुना जाएगा। कार्यक्रम में महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं को बुलाया जाएगा।

महिला मोर्चा भी मनाएगा लाडली लक्ष्मी उत्सव

ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषषद और जिला मुख्यालयों पर लाडली लक्ष्मी उत्सव के कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी--कार्यकर्ता विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क करेंगे। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया ने बताया कि मोर्चा की महिलाएं लाडली लक्ष्मी वाटिका में पौधारोपण करेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।