विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MLA रेस्ट हाउस में 'गंदा काम'! विधायक पहुंचे तो कमरे से निकली महिला पुलिसकर्मी, पीछे से आया पुरुष जवान; होगी जांच

Published: Sun, 08 Nov 2026 01:22 AM (GMT+05:30)

राजधानी भोपाल स्थित मध्य प्रदेश विधानसभा के विश्राम गृह में कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस के आवंटित कक्ष में पुलिसकर्मियों ...और पढ़ें

विधायक विश्राम गृह।

विधायक विश्राम गृह।

HighLights

  1. विधायक के कक्ष में पुलिसकर्मी मिलने का मामला गरमाया।

  2. विधानसभा सचिवालय ने घटना की पांच बिंदुओं पर जांच शुरू की।

  3. कमरे की चाबी और पुलिसकर्मियों की पहचान पर सवाल।

राज्य ब्यूरो, भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित मध्य प्रदेश विधानसभा के विश्राम गृह में कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस के आवंटित कक्ष में पुलिसकर्मियों के संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दो नवंबर 2026 को हुई इस घटना की विधानसभा सचिवालय ने जांच शुरू कर दी है। महिदपुर से विधायक दिनेश जैन ने इस संबंध में विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा को लिखित शिकायत सौंपी थी। अब सचिवालय ने मामले की तह तक जाने के लिए पांच बिंदुओं पर जांच शुरू की है।

इन सवालों के जवाब तलाश रहा सचिवालय

जांच में मुख्य रूप से यह पता लगाया जा रहा है कि विधायक ने अपने कक्ष की चाबी काउंटर पर क्यों जमा कराई थी, चाबी पुलिसकर्मियों तक किसने पहुंचाई और कमरे में मौजूद महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मी कौन थे। इसके अलावा यह भी जांचा जा रहा है कि उन्हें विधायक के लिए आरक्षित कक्ष में प्रवेश की अनुमति किसने दी।

विधायक का दावा- पहले महिला, फिर बाहर निकला पुरुष पुलिसकर्मी

विधायक दिनेश जैन बोस के मुताबिक, वे अपने आवंटित कक्ष की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने एक महिला पुलिसकर्मी को कमरे से बाहर निकलते देखा। कुछ देर बाद एक पुरुष पुलिसकर्मी भी दरवाजे से बाहर आता दिखाई दिया। दोनों का सामान कमरे के बाहर रखा हुआ था। विधायक ने जब इस संबंध में पूछताछ की तो महिला पुलिसकर्मी ने उनसे माफी मांगी। इसके बाद उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए विधानसभा के प्रमुख सचिव को लिखित शिकायत दी।

यह भी पढ़ें- 'हिंदुत्व सनातन धर्म नहीं है', दिग्विजय सिंह ने फिर छेड़ी नई बहस; सावरकर का नाम लेकर BJP-RSS को घेरा

पीडब्ल्यूडी भी कर रहा पड़ताल 

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा सचिवालय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने भी जांच शुरू कर दी है। दरअसल, विधायकों के भोपाल से बाहर रहने पर उनके आवंटित कमरों की चाबियां सामान्यतः मुख्य काउंटर पर केयरटेकर के पास जमा रहती हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि विधायक की जानकारी और अनुमति के बिना पुलिसकर्मी उनके कमरे तक कैसे पहुंचे?

सचिवालय ने संबंधित विभाग से जांच रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।