विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Cabinet Expansion: पहली बार विधायक बनते ही मंत्री बनीं सतना के रैगांव की प्रतिमा बागड़ी, राजनीति से पहले करती थीं खेती बाड़ी

Published: Mon, 25 Dec 2023 04:52 PM (IST)

MP Cabinet Expansion मोहन यादव मंत्रिमंडल में सबसे चौंकाने वाला नाम सतना के रैगांव से पहली बार विधायक बनीं प्रतिमा ...और पढ़ें

MP Cabinet Expansion मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार।
MP Cabinet Expansion मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार।

जेएनएन, भोपाल। MP Cabinet Expansion मध्यप्रदेश में मोहन यादव कैबिनेट का आज विस्तार हो गया है। इस मंत्रिमंडल में सबसे चौंकाने वाला नाम सतना के रैगांव से पहली बार विधायक बनीं प्रतिमा बागड़ी का है। प्रतिमा मध्यवर्ग की परिवार में पैदा हुई हैं।

महिला मोर्चा महामंत्री भी रहीं

प्रतिमा विधायक बनने से पहले महिला मोर्चा महामंत्री भी रहीं है और उन्होंने संगठन में काम किया है। इस बार भाजपा ने उन्हें रैगांव विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरा था। प्रतिमा का जन्म अप्रैल 1988 में हुआ था।

कांग्रेस की कल्पना वर्मा को दी चुनावी मात

प्रतिमा ने स्नातक तक की पढ़ाई की है। भाजपा विधायक ने नवंबर 2023 में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार एवं सिटिंग एमएलए कल्पना वर्मा को 41 हजार 566 वोटों से चुनाव में हराया था।  

यह भी पढ़ें- MP Cabinet: मोहन यादव कैबिनेट का विस्तार; कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल समेत 28 विधायक बने मंत्री; कई नए चेहरों को मिली जगह

खेती को बताया आय का साधन

निर्वाचन आयोग में दिए गए एफिडेविट में प्रतिमा ने अपनी आय व्यवसाय खेती को बताया था। उन्हें पहली बार विधायक बनने के साथ मंत्रिमंडल में बतौर राज्य मंत्री शामिल किया जा रहा है।