विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MP में भोपाल-इंदौर से आगे बढ़ेगी मेट्रो, उपनगरों व छोटे शहरों तक होगा विस्तार

Published: Thu, 26 Feb 2026 06:34 PM (IST)

मध्य प्रदेश सरकार अब इंदौर और भोपाल के अलावा अन्य शहरों और उपनगरों तक मेट्रो का विस्तार करेगी। 'विकसित मध्य ...और पढ़ें

भोपाल मेट्रो (फाइल फोटो)

भोपाल मेट्रो (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंदौर और भोपाल जैसे शहरों के मास्टर प्लान लागू करने के बजाए अब सरकार प्रदेश के दूसरे शहरों में मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। नई रणनीति के तहत मेट्रो का उपनगरों तक विस्तार किया जाएगा। विकसित मध्य प्रदेश 2047 की कार्ययोजना के तहत यह प्लानिंग की जा रही है। इसमें भोपाल से विदिशा, भोपाल से नर्मदापुरम और भोपाल से रायसेन के बीच मेट्रो चलाई जाएगी। इसी तरह इंदौर से देवास, इंदौर से महू और इंदौर से उज्जैन के बीच भी मेट्रो का चलाई जाएगी।

मेट्रो प्रोजेक्ट पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी, विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय प्रस्तुतीकरण देंगे। इससे पहले मेट्रो के विस्तार के प्रस्तावित शहरों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। इंदौर-भोपाल में मेट्रो को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से भी जोड़ा जाएगा। मेट्रो स्टेशनों पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बसें चलाई जाएगी। ताकि यात्री मेट्रो से उतरकर बस से अपने गंतव्य तक पहुंच सके। मेट्रो स्टेशनों के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को ग्रामीण परिवहन तक जोड़ने की योजना है।

सिटीज फॉर टुमारो की अवधारणा पर विस्तार

सिटीज फॉर टुमारो यानी कल के लिए शहर कैसा हो, इस परिकल्पना के तहत ही मेट्रो का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत जबलपुर और ग्वालियर की मेट्रो परियोजना तैयार की जाएगी, शहर के बाहर छोटे नगरों तक मेट्रो चलाई जाएगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि सरकार की पूर्व से ही शहर में मेट्रो चलाने की कोई योजना नहीं थी।

यह भी पढ़ें- MP में शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, 1 मार्च से लागू होगी नई व्यवस्था

शहर को डिसेंट्रलाइज करने के लिए भोपाल से नर्मदापुरम, रायसेन के बीच चलाया जाना था। वहीं इंदौर से देवास, महू, उज्जैन के बीच मेट्रो चलाने का प्लान था, लेकिन बीच में 15 माह की कमल नाथ सरकार ने आकर भूमिपूजन कर कम शुरू कर दिया। अब पूर्व की योजना के तहत इसका विस्तार कर उप नगरों तक मेट्रो चलाई जाएगी।

मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत होगा कार्य

मध्य प्रदेश के दो शहर- इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें इंदौर और भोपाल से जुड़ने वाले शहरों तक मेट्रो रेल का विस्तार किया जाएगा। पहला मेट्रोपॉलिटन एरिया इंदौर, उज्जैन, देवास, धार को मिलाकर बनाया जा रहा है। दूसरा मेट्रोपॉलिटन एरिया भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, ब्यावरा (राजगढ़) को मिलाकर बनाया जा रहा है।

इधर, मास्टर प्लान भी बनकर तैयार है। इसे एक बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष रखा जाएगा। संभवत: मेट्रोपॉलिटन एरिया को लेकर मास्टर प्लान में पुनर्विचार कर री-ड्राफ्ट बनाया जा सकता है।