विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh: पाकिस्तान की जीत पर समर्थन में की टिप्पणी, देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 05:59 PM (IST)

Madhya Pradesh पाकिस्तान समर्थक टिप्पणी करने के आरोप में मध्य प्रदेश के सतना जिले में देशद्रोह के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पाकिस्तान की जीत पर समर्थन में टिप्पणी करने पर देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार। फाइल फोटो
पाकिस्तान की जीत पर समर्थन में टिप्पणी करने पर देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार। फाइल फोटो

भोपाल, प्रेट्र। टी 20 विश्व कप के मैच में भारत पर पड़ोसी देश की जीत के बाद कथित रूप से पाकिस्तान समर्थक टिप्पणी करने के आरोप में मध्य प्रदेश के सतना जिले में देशद्रोह के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) सतना के जिला सचिव अनुराग मिश्रा की शिकायत के बाद रविवार रात मैहर पुलिस स्टेशन में एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 23 वर्षीय मोहम्मद फारूक के रूप में पहचाने जाने वाले व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 124-ए (देशद्रोह), 153-बी (राष्ट्रीय एकता के लिए हानिकारक दावे), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मैहर की उप-विभागीय पुलिस अधिकारी हिमाली सोनी के मुताबिक, गिरफ्तार होने के बाद फारूक को सोमवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

प्राथमिकी के अनुसार, 24 अक्टूबर को भारत के खिलाफ टी 20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान की जीत के बाद फारूक ने कथित तौर पर साहिल खान के रूप में पहचाने जाने वाले एक अन्य फेसबुक उपयोगकर्ता की टाइमलाइन पर पाकिस्तान के समर्थन में टिप्पणी की। बाबर आजम टी20 वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में पाकिस्तान टीम के कप्तान हैं। प्राथमिकी में शिकायत के हवाले से कहा गया कि फारूक की यह टिप्पणी तब आई है, जब खान ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान ने मैच जीत लिया है, लेकिन भारत ने हमारा दिल जीत लिया है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, भारत की हार के बाद पड़ोसी देश के पक्ष में फारूक की पोस्ट देशभक्तों की भावनाओं को आहत करती है और देशद्रोह के आरोप में आती है। पिछले एक हफ्ते में, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में इसी तरह के आरोपों में कई लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है। 24 अक्टूबर को पाकिस्तान ने विश्व कप मैच में भारत को हरा दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।